फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: कितने मैच जीतकर सेमीफाइनल खेल पाएंगी टीमें

Thu, 06 Jun 2019 02:56 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व कप 2019 ट्रॉफी - फोटो : आईसीसी
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019 का फॉर्मेट काफी अलग है। वर्ल्ड कप के 44 साल के इतिहास में दूसरी बार राउंड रॉबिन और नॉकआउट फॉर्मेट से मैच खेले जा रहे हैं। इससे पहले 1992 में हुआ वर्ल्ड कप भी इसी राउंड रॉबिन फॉर्मेट से खेला गया था। तब भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई थी।

विज्ञापन


आईपीएल भी इसी नियम के तर्ज पर होता है। जहां हर टीम एक-एक बार एक दूसरे से भिड़ती है। सारे मैच खत्म होने के बाद जो चार टीमें प्वॉइंट टेबल के शीर्ष पर रहेंगी, वो सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी, लेकिन यहां पर आपको ये जानना भी जरूरी है कि सेमीफाइनल का टिकट पक्का करने के लिए टीमों को कितने मैच जीतने जरूरी हैं।

विज्ञापन

सेमीफाइनल पहुंचने के लिए कितनी जीत जरूरी

विश्व कप ट्रॉफी - फोटो : social Media

इस बार वर्ल्ड कप में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं। ऐसे में सभी टीमों को 9-9 मैच खेलने होंगे। हर मैच जीतने पर एक निश्चित अंक मिलेंगे। एक मैच जीतने पर टीम को दो प्वाइंट दिए जाते हैं और यदि मैच किन्ही कारणों से रद्द या टाई हो गया, तो उस स्थिति में 1-1 प्वाइंट दोनों टीमों को मिलता है।

वर्ल्ड कप 2019 के सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए टीमों को कम से कम 12 प्वाइंट हासिल करने होंगे। इसका मतलब ये हुआ कि 9 मैचों में से उन्हें कम से कम 6 मैचों में जीत दर्ज करना जरूरी है, अगर दो या उससे अधिक टीमों के प्वाइंट्स बराबर रहते हैं, तो फिर नेट रन रेट के आधार पर फैसला किया जाएगा। 

वैसे 5 मैच जीतने वाली टीम भी सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर सकती है, लेकिन ये टूर्नामेंट के आखिर में सभी टीमों की जीत-हार पर निर्भर करेगा कि किस टीम ने कितने मैच जीते हैं। सीधे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीमों को अपने 6 मैचों में अपनी विरोधी टीम को पटखनी देनी होगी, तभी वो विश्व कप 2019 के अंतिम चार में जगह बनाने में कामयाब होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें