टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक ठोकर अपना जबरदस्त फॉर्म दिखा दिया है। वह रविवार को भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने इस प्रदर्शन को जारी रखना चाहेंगे। हिटमैन रोहित का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आंकाड़ा शानदार है, रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दोहरा शतक भी ठोका है।
शिखर धवन अभी तक अपनी बल्लेबाजी को लेकर संघर्ष करते नजर आए हैं। टीम इंडिया चाहेगी धवन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने फॉर्म में वापसी करे और रोहित शर्मा के साथ मिलकर एक मजबूत स्टार्ट दे, ताकि भारत मजबूती से ऑस्ट्रेलिया की टीम भारी पड़े। धवन का इंग्लैंड की जमीन पर और आईसीसी के बड़े टूर्नामेंट में बड़ा रिकॉर्ड है। धवन अगर चल गए तो वह ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों की लय को बिगाड़ सकते हैं।
टीम इंडिया की बल्लेबाजी की धुरी कप्तान कोहली के इर्द गिर्द ही घूमती हैं। विराट दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज में से एक माने जाते हैं। वह अपने दम पर मैच का पासा कभी भी पलट सकते हैं, कोहली ऐसे बल्लेबाज हैं, जो तेज गेंदबाजी के साथ स्पिन को भी बेहतरीन तरीके से खेलते हैं। कोहली किसी भी परिस्थिति में क्रिज पर जमकर तेजी से रन बटोर सकते है।
केएल राहुल अब नंबर चार की पहेली को सुलझाकर चार नंबर पर जमकर रंग दिखाने लगे हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने छोटी, मगर बेहद उपयोगी पारी खेली थी। राहुल एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो अस्ट्रेलियाई गेंदबाजों पर डेथ ओवर्स में भी हावी होकर तेजी से रन बटोर सकते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ना सिर्फ तेजी से रन बनाने में माहिर हैं, बल्कि शुरुआती झटके लगने के बाद वह पारी को धीरे धीरे एक मजबूत स्कोर तक लेकर जा सकते हैं। डेथ में ओवर में तो उनका बल्ला गेंदबाजों पर आग उगलता है। अभ्यास मैच में धोनी ने शानदार सैकड़ा जमाया था और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी एक अहम पारी खेली थी।