फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: फाइनल से पहले जेसन रॉय पर लटकी तलवार, ICC ने की कार्रवाई

Fri, 12 Jul 2019 11:29 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जोसन रॉय - फोटो : social media
विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2019 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया को आठ विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ ही इंग्लिश टीम वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंच गई। अब 14 जुलाई को इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड से होगा। इंग्लैंड ने जीत तो जरूर दर्ज की लेकिन टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय को अंपायर से उलझने का खामियाजा भुगतना पड़ा।

विज्ञापन


दरअसल, ऑस्ट्रेलिया के 224 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान जेसन रॉय ने जोनी बेयरस्टो के साथ मिलक शानदार शतकीय शुरुआत इंग्लैंड को दिलाई थी। 19वें ओवर में गेंद बिना रॉय के बल्ले को लगे विकेटकीपर एलेक्स कैरी के दस्तानों में गई थी। अपील करने पर श्रीलंकाई मूल के अंपायर कुमार धर्मसेना ने रॉय को आउट करार दिया।
 
इसके बाद टीम के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय अंपायरों से उलझते नजर आए। अंपायर की इस निर्णय से जेसन रॉय नाखुश थे। इंग्लैंड के पास कोई रिव्यू नहीं बचा था क्योंकि बेयरस्टो इसे पहले ही बर्बाद कर चुके थे। ऐसे में रॉय मैदान पर अंपायरों से बहस करते दिखे।

विज्ञापन
विज्ञापन

जेसन रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
गलत आउट दिए जाने का विरोध करने पर आईसीसी ने रॉय पर कार्रवाई की है। रॉय को आईसीसी के नियम 2.8 का उल्लंघन करने का दोषी पाया गया है। जिसके तहत अंपायर्स के निर्णय का विरोध करना शामिल है। रॉय को दो डिमेरिट प्वाइंट दिए गए हैं और साथ ही उनकी 30 प्रतिशत मैच फीस काटने का निर्णय लिया गया है।

आईसीसी की तरफ से जानकारी देते हुए कहा गया कि रॉय ने अपनी गलती स्वीकार कर ली है। ऐसे में इस मामले में कोई औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं है। वो इस मामले में किसी प्रकार के सस्पेंशन का सामना नहीं करेंगे और विश्व कप फाइनल मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें