सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। 6.1 ओवर्स में 14 रन के स्कोर पर ही टीम अपने शुरुआती तीन विकेट गंवा बैठी। ऑस्ट्रेलिया के ये विकेट दूसरे, तीसरे और सातवें ओवर में गिरे। इंग्लिश पेसर जोफ्रा आर्चर ने विरोधी कप्तान आरोन फिंच को बिना खाता खोले पवेलियन भेजा। इसके बाद क्रिस वोक्स ने अगले ही ओवर में पहले डेविड वॉर्नर (9) तो फिर नए बल्लेबाज पीटर हैंड्सकॉम्ब (4) का भी काम तमाम कर दिया।
यहां से टीम ने संभलना शुरू किया। वॉर्नर ने एलेक्स कैरी के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 103 रन की साझेदारी की। इसके पहले कि टीम बड़े स्कोर की ओर बढ़ पाती कैरी 46 रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद मार्कस स्टोइनिस शून्य पर और मैक्सवेल 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे। पैट कमिंस भी 6 रन बनाकर आउट हो गए।
ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, पीटर हैंड्सकॉम्ब, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, नाथन लियोन, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, जेसन बेहरेनडोर्फ।
इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, जेसन रॉय, जोए रूट, इयोन मोर्गन (कप्तान), जोस बटलर, बेन स्टोक्स, जोस बटलर, क्रिस वोक्स, लियाम प्लंकेट, आदिल राशिद, मार्क वुड, जोफ्रा आर्चर।