फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइनल से पहले कीवियों पर गरजा यह इंग्लिश गेंदबाज, डंके की चोट पर बोला- हम किसी दबाव में नहीं

Sat, 13 Jul 2019 05:44 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने कहा है कि आईसीसी विश्व कप के फाइनल में भी उन्हें खुद को दबाव मुक्त रखने में कोई परेशानी नहीं होगी।

विज्ञापन


इंग्लैंड के लिए पदार्पण करने के दो महीने के अंदर ही विश्व कप फाइनल खेलने की तैयारी में लगे 24 साल के इस खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल से पहले टूर्नामेंट में अब तक 19 विकेट झटके हैं जो विश्व कप में इंग्लैंड का रिकॉर्ड है।

बारबाडोस (वेस्टइंडीज) में जन्में इस तेज गेंदबाज के पिता इंग्लैंड के है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने अपने नियमों में बदलाव किया जिससे आर्चर समय से पहले टीम का नेतृत्व करने के पात्र हो गए। उन्होंने मई में इंग्लैंड की तरफ से पदार्पण किया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

ससेक्स के इस तेज गेंदबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कप्तान एरोन फिंच और ग्लेन मैक्सवेल के विकेट झटके। लॉर्ड्स में खेले जाने वाले फाइनल को लेकर आर्चर अच्छे प्रदर्शन को लेकर प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि हम किसी दबाव में हैं। ऐसी परिस्थितियों में आप जितना शांतचित रहेंगे उतना बेहतर करेंगे।'

आर्चर ने कहा, 'मुझे लगता है मैं हमेशा से ऐसा ही रहा हूं। मैं कोशिश करता हूं कि किसी दबाव में नहीं आऊं क्योंकि अगर ऐसा होता है तो आप गलती करने लगते हैं।' उन्होने कहा, 'ऑस्ट्रेलिया (सेमीफाइनल) के खिलाफ भी जब हम नाश्ता कर रहे थे तब मुझे नहीं लगा कि हमारी टीम किसी तरह के दबाव में है। जब हम मैदान पर उतरे तो हर किसी का ध्यान मैच पर था।'
    
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें