श्रीलंका के खिलाफ विश्व कप मैच में टीम इंडिया को सपोर्ट करने पहुंची कप्तान विराट कोहली की पत्नी और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, कुछ ऐसा करते हुए कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनका मजाक बन गया।
दरअसल मैच के दौरान जब टीम इंडिया बल्लेबाजी कर रही थी, तब चौका लगा और अनुष्का शर्मा ताली बजाने लगी इसी दौरान उन्होंने अपने बगल में बैठे दोस्त से पूछा कि चौके का सिग्नल क्या होता है, इसके बाद दोनों हंसने लगे। वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोग खूब मजाक बना रहे हैं और कह रहे हैं कि टीम इंडिया के कप्तान की पत्नी को चौके का सिग्नल भी नहीं पता।