विश्व कप 2019 में लीड्स में खेले गए मुकाबले में अफगानिस्तान और पाकिस्तान आमने-सामने है। मैदान के भीतर जब दोनों देशों के खिलाड़ी जीत के लिए अपना शत प्रतिशत दे रहे थे, तभी उसी वक्त मैदान के बाहर दोनों देशों के फैंस के बीच जमकर हाथापाई हो गई। इन पड़ोसी देशों के दर्शकों के बीच झड़प इतनी बढ़ गई कि हेडिंग्ले मैदान के सुरक्षाकर्मियों को बीच बचाव करना पड़ा।
दररअसल, मैदान के बाहर अफगानी फैंस 'जस्टिस फॉर बलूचिस्तान' के नारे लगा रहे थे। उसी दौरान एक अनधिकृत प्लेन स्टेडियम के उपर से गुजरी और उस प्लेन पर एक स्लोगन लगा हुआ था जिस पर 'जस्टिस फॉर बलूचिस्तान' लिखा हुआ था। इसे देखते ही पाकिस्तानी फैंस और बौखला गए और अफगानी फैंस पर हमला कर दिया। जवाब में अफगानी फैंस ने भी पाक प्रशंसकों की जमकर पिटाई कर दी।
अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लीड्स क्रिकेट मैदान के सुरक्षाकर्मियों ने मामले को शांत कराया। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।