फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: पीवी सिंधु सेमीफाइनल में, श्रीकांत किदांबी हारे

Fri, 25 Aug 2017 06:55 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
श्रीकांत किदांबी - फोटो : ndtvkhabar
विज्ञापन
ग्लासगो में विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पुरुष सिंगल में शुक्रवार को भारत को तगड़ा झटका लगा। क्वार्टर फाइनल में श्रीकांत किदांबी सेमीफाइनल पहुंचने में नाकाम रहे। उन्हें विश्व के नंबर एक खिलाड़ी सोन वोन हो ने 21-14, 21-18 से हराया। दूसरे गेम में श्रीकांत ने वापसी की भरपूर कोशिश की लेकिन नंबर एक खिलाड़ी ने उनको कोई मौका नहीं दिया। किदांबी की हार के बाद उनके लगातार 13 मैचों की जीत का सिलसिला भी थम गया। 
विज्ञापन


इधर भारत की पीवी सिंधु ने प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। श्रीकांत किदांबी की हार के बाद भारत को यह जीत संतोष देने वाली है।   

पीवी सिंधु ने शानदार खेल दिखाते हुए सेमीफाइनल में प्रवेश किया। क्वार्टर फाइनल में उन्होंने दुनिया की नंबर 5 खिलाड़ी चीन की सुन यू को 21-14, 21-9 से हराया। सिंधु ने पहला सेट 21-14 से जीता। दूसरे सेट में भी सिंधु सुन यू पर भारी रही और यू को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे सेट को सिंधु ने आसानी से 21-9 से जीत लिया। सुन यू और सिंधु के बीच यह आठवां मुकाबला था। दोनों ने अब चार-चार मैच जीत लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें