फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

Mon, 26 Sep 2016 11:54 PM IST
नवीन चौहान/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 14
तेंबा बवूमा - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज तेंबा बवूमा ने आयरलैंड के खिलाफ अपने पदार्पण एकदिवसीय मैच में शतक जड़ने का कारनाम किया। वनडे मैचों के 44 साल लंबे इतिहास में वह ऐसा करने वाले दुनिया के 12 वें और दूसरे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर हैं। 

Trending Videos
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

2 of 14
तेंबा बवूमा - फोटो : Sky Sports
पदार्पण मैचों में लगने वाले 12 शतकों में सबसे ज्यादा 3-3 शतक जिंबाब्वे और श्रीलंका के खिलाफ लगे हैं। इसके बाद 2 शतक वेस्टइंडीज के खिलाफ लगे हैं। टेस्ट खेलने वाले देशों में से केवल बांग्लादेश ऐसा देश है जिसके किसी भी खिलाड़ी ने अब तक वनडे डेब्यू में शतक नहीं बनाया है। जिन वनडे मैचों में डेब्यू करते हुए किसी खिलाड़ी ने शतक बनाया है उनमें से 9 मैचों में शतक लगाने वाले खिलाड़ी की टीम विजयी रही है जबकि दो बार शतकवीरों की टीम को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि एक मैच रदद् हो गया। 
 
विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

3 of 14
क्रिकेट - फोटो : getty
1972 से 1995 तक केवल 4 खिलाड़ी अपने डेब्यू में शतक लगा सके। लेकिन साल 2009 के बाद अचानक से ऐसा करने वाले खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई। साल 2009 से 2016 के दरम्यान 8 खिलाड़ियों ने यह कारनामा किया। 
 
इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

4 of 14
डेनिस एमिस - फोटो : getty
डेब्यू वन-डे मैच में शतक बनाने का कारनाम 1972 में इंग्लैंड के बल्लेबाज डेनिस एमिस ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। डेनिस ने इस मैच में 103 रन बनाए थे।  

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

5 of 14
डेसमंड हेंस - फोटो : getty
वेस्टइंडीज के महानतम ओपनिंग बल्लेबाजों में से एक डेसमंड हेंस डेब्यू में शतक बनाने वाले दूसरे क्रिकेटर थे। उन्होंने 1976 में इस मैच में 148 रन बनाए थे। यह आज तक पदार्पण मैच में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सबसे बड़ा स्कोर है। 

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

6 of 14
एंडी फ्लावर - फोटो : getty
जिंबाब्वे को दुनियाभर में पहचान दिलाने वाले एंडी फ्लावर ने 1992 में श्रीलंका के खिलाफ अपने पहले वन-डे में 115 रनों की पारी खेली थी। 

विज्ञापन

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

7 of 14
सलीम इलाही - फोटो : file photo
साल 1995 में पाकिस्तानी बल्लेबाज सलीम इलाही ने श्रीलंका के खिलाफ गुजरावाला में 102 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इसके बाद 14 साल तक कोई भी खिलाड़ी अपने डेब्यू वन-डे में शतक नहीं बना सका। 

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

8 of 14
मार्टिन गुप्टिल
डेब्यू में 14 साल लंबे  शतक के सूखे को साल 2009 में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल ने  खत्म किया। इस कीवी क्रिकेटर ने करियर के  पहले वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ 122 रनों की नाबाद पारी खेली थी। यह न्यूजीलैंड के किसी बल्लेबाज द्वारा वनडे डेब्यू में लगाया गया पहला शतक भी था।

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

9 of 14
कोलिन इनग्राम - फोटो : getty
दक्षिण अफ्रीका के कोलिन इनग्राम ने 2010 में जिंबाब्वे के खिलाफ ब्लेमफॉन्टेन में अपने पहले मैच में शतक लगाया था। इस मैच में उन्होंने 124 रन बनाए थे। 

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

10 of 14
रॉब निकोल - फोटो : getty
साल 2011 में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज रॉब निकोल ने जिंबाब्वे के खिलाफ अपने पहले वनडे में नाबाद 108रन बनाए थे। वह ऐसा करने वाले सातवें क्रिकेटर थे। 

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

11 of 14
फिल ह्यूज - फोटो : getty
ऑस्ट्रेलिया के दिवंगत खिलाड़ी फिल ह्यूज ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2013 में मेलबर्न में श्रीलंका के खिलाफ अपने पदार्पण मैच में 112 रनों की पारी खेली थी। यह कारनामा करने वाले वह पहले ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर थे। 

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

12 of 14
माइकल लंब - फोटो : getty
साल 2014 में माइकल लंब ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 106 रन बनाए थे। यह 42 साल बाद किसी इंग्लिश बल्लेबाज का डेब्यू वनडे में शतक था।

इन खिलाड़ियों ने किया वह कारनामा जो बड़े-बड़े क्रिकेटर नहीं कर पाए

13 of 14
माइकल चैपमैन - फोटो : espncricinfo
हांगकांग के खिलाड़ी माइकल चैपमैन ने 2015 में यूएई के खिलाफ दुबई में अपने पहले वनडे में 124 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह यह मुकाम हासिल करने वाले पहले एसोशिएट नेशन प्लेयर और दुनिया के दसवें खिलाड़ी बने थे। 

विज्ञापन

14 of 14
केएल राहुल - फोटो : getty
भारत के उभरते स्टार खिलाड़ी केएल राहुल ने जून 2016 में जिंबाब्वे के खिलाफ 100 रनों की नाबाद पारी खेली थी। वह यह कारनाम करने वाले पहले भारतीय और दुनिया के 11वें क्रिकेटर थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें