फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens WC: भारत-ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड-द. अफ्रीका के बीच सेमीफाइनल, बेटियां जीतीं तो 2 नवंबर को खेलेंगी फाइनल

Sat, 25 Oct 2025 07:42 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेमीफाइनल के लिए चार टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत। वहीं, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश का सफर यहीं समाप्त हो गया है।
विज्ञापन
महिला वनडे विश्व कप 2025 - फोटो : ICC-ANI-PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व कप 2025 का रोमांच अब अपने निर्णायक चरण में पहुंच चुका है। लीग स्टेज के बाकी मुकाबले पूरे होने के बाद अब टूर्नामेंट का सेमीफाइनल दौर शुरू होगा। पहला सेमीफाइनल इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा। दोनों सेमीफाइनल जीतने वाली टीमें 2 नवंबर को महिला विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेलेंगी।
विज्ञापन
Trending Videos

सेमीफाइनल के लिए इन टीमों ने किया क्वालिफाई
सेमीफाइनल के लिए चार टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड और भारत। वहीं, श्रीलंका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और बांग्लादेश का सफर यहीं समाप्त हो गया है। ऑस्ट्रेलिया ने शनिवार को दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट से हराकर शीर्ष स्थान बरकरार रखा। टीम ने सात में से छह मैच जीते और 13 अंकों के साथ पहले स्थान पर रही। दक्षिण अफ्रीका 10 अंकों के साथ दूसरे, इंग्लैंड नौ अंकों के साथ तीसरे और भारत छह अंकों के साथ चौथे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

भारत का अब तक का सफर
भारतीय महिला टीम का प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। टीम ने छह में से तीन मुकाबले जीते, जबकि तीन में हार का सामना करना पड़ा। भारत का नेट रन रेट +0.628 रहा और वह चौथे स्थान पर रही।

भारत के मैच परिणाम इस प्रकार रहे
  • भारत बनाम श्रीलंका – भारत ने 59 रन से जीत दर्ज की (30 सितंबर)
  • भारत बनाम पाकिस्तान – भारत ने 88 रन से जीत हासिल की (5 अक्तूबर)
  • भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका – भारत तीन विकेट से हारा (9 अक्तूबर)
  • भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया – भारत तीन विकेट से हारा (12 अक्तूबर)
  • भारत बनाम इंग्लैंड – भारत चार रन से हारा (19 अक्तूबर)
  • भारत बनाम न्यूजीलैंड – भारत ने 53 रन से जीत दर्ज की (23 अक्तूबर)
अब भारत का लीग स्टेज का आखिरी मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ होगा। सेमीफाइनल से पहले भारतीय टीम इस मैच में अपने खेल को और निखारना चाहेगी ताकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़े मुकाबले के लिए आत्मविश्वास मजबूत रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें