फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens World Cup: महिला वनडे विश्व कप की एलओसी अब तक नहीं गठित, 30 सितंबर से शुरू होना है टूर्नामेंट

Thu, 12 Jun 2025 07:33 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘एलओसी गठित करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है, लेकिन अगर ये चीजें पहले ही कर ली जाती तो बेहतर होता।'
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला वनडे विश्व कप के आयोजन में अब ज्यादा समय नहीं बचा है लेकिन मेजबान भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने अभी तक आईसीसी की इस प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए स्थानीय आयोजन समिति (एलओसी) का गठन नहीं किया है। मार्च में हुई बीसीसीआई की शीर्ष परिषद की बैठक में एलओसी गठन का मुद्दा एजेंडे में था लेकिन उस समय कोई निर्णय नहीं लिया गया था।
विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने इस महीने के शुरू में 30 सितंबर से दो नवंबर तक पांच स्थानों पर खेले जाने वाले टूर्नामेंट के शुरुआती कार्यक्रम की घोषणा की थी। आईसीसी की 2027 तक होने वाली सभी प्रतियोगिताओं के लिए बीसीसीआई, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) और आईसीसी की सहमति से हाइब्रिड मॉडल के अनुसार कोलंबो पाकिस्तान की भागीदारी वाले मैचों के लिए तटस्थ स्थल होगा। बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारी तीन जून तक आईपीएल के आयोजन में व्यस्त थे और शीर्ष परिषद की जल्द ही बैठक होने की उम्मीद है, जिसके बाद एलओसी का गठन हो सकता है।

बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘एलओसी गठित करने के लिए कोई समय सीमा नहीं है, लेकिन अगर ये चीजें पहले ही कर ली जाती तो बेहतर होता। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में आमतौर पर आयोजन से एक साल पहले एलओसी का गठन कर लिया जाता है। यहां तक कि कार्यक्रम भी पहले से ही घोषित कर दिया जाता है ताकि प्रशंसक योजना बना सकें। उन्होंने कहा, जहां तक टूर्नामेंट के आयोजन की बात है तो एलओसी मुख्य निकाय है जो भाग लेने वाली टीमों के लिए व्यवस्था करने के लिए जिम्मेदार है। कहने की जरूरत नहीं है कि इसकी भूमिका बहुत बड़ी है।
विज्ञापन


भारत 2016 के बाद पहली बार किसी महिला आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। तब उसने पुरुषों के टूर्नामेंट के साथ महिला टी-20 विश्व कप का भी आयोजन किया था। उल्लेखनीय है कि भारत में खेले गए 2023 पुरुष वनडे विश्व कप के कार्यक्रम की घोषणा को लेकर काफी देरी हुई थी। एकदिवसीय महिला विश्व कप का आयोजन चार स्थानों बंगलूरू, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और इंदौर में किया जाएगा। भारत ने इससे पहले 2013 में महिला वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें