फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women WC: सर्वश्रेष्ठ फील्डर अवॉर्ड की दौड़ में शामिल थीं ये चार खिलाड़ी, मंधाना ने इन्हें पहनाया मेडल; वीडियो

Mon, 27 Oct 2025 03:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने सोमवार को ड्रेसिंग रूम का वीडियो साझा कर 'सर्वश्रेष्ठ फील्डर अवॉर्ड' जीतने वाली महिला खिलाड़ी का एलान किया।
विज्ञापन
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women-x
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला वनडे विश्व कप का लीग स्टेज समाप्त हो चुका है। अब बारी है सेमीफाइनल राउंड की, जिसमें इंग्लैंड की दक्षिण अफ्रीका से और भारत की ऑस्ट्रेलिया से टक्कर होगी। इससे पहले रविवार को भारतीय महिला टीम और बांग्लादेश की टीमों के बीच खेला गया आखिरी लीग स्टेज मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। भले ही यह मुकाबला बेनतीजा रहा, लेकिन जितनी भी देर खेल हुआ भारतीय खिलाड़ियों ने अपने कौशल से सभी को प्रभावित किया। सोमवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ड्रेसिंग रूम का वीडियो साझा कर 'सर्वश्रेष्ठ फील्डर अवॉर्ड' जीतने वाली महिला खिलाड़ी का एलान किया।
विज्ञापन

मंधाना ने अरुंधति को चुना सर्वश्रेष्ठ फील्डर
बीसीसीआई की तरफ से जारी की गई इस वीडियो में टीम के फील्डिंग कोच मुनीश बाली ने राधा यादव, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल और अरुंधति रेड्डी की तारीफ करते देखा जा सकता है। इसके बाद टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने अरुंधति रेड्डी को सर्वश्रेष्ठ फील्डर चुना और उन्हें मेडल पहनाया। 

विज्ञापन

भारत-बांग्लादेश मैच रद्द हुआ
महिला वनडे विश्व कप 2025 का आखिरी लीग मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। रविवार को भारतीय टीम का बांग्लादेश से सामना हुआ, लेकिन नवी मुंबई में तेज बारिश के कारण यह मैच बिना किसी नतीजे के रद्द कर दिया गया। अब भारत सेमीफाइनल में 30 अक्तूबर को ऑस्ट्रेलिया का सामना करेगा। इस मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। बांग्लादेश ने पहले खेलते हुए 27 ओवर में नौ विकेट खोकर 119 रन बनाए। भारत को जीत के लिए 126 रनों का लक्ष्य मिला था। टीम इंडिया ने जवाब में बिना किसी नुकसान के 57 रन बना लिए थे, तभी बारिश आ गई और बाद में मैच को बिना परिणाम घोषित कर दिया गया। बारिश की वजह से मैच देर से शुरू हुआ और इसे 43-43 ओवर का किया गया था। लेकिन बीच में दोबारा बारिश आने से मैच को घटाकर 27-27 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद भी मौसम साफ नहीं हुआ और अंततः मैच को पूरी तरह रद्द करना पड़ा। नतीजतन, दोनों टीमों को एक-एक अंक दे दिए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें