फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: वंदे भारत ट्रेन में अचानक बजा छठ गीत, घर जा रहे यात्रियों की आंखें हुईं नम, हाथ जोड़ किया प्रणाम

Mon, 27 Oct 2025 03:32 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दरअसल ट्रेन के सफर के बीच अचानक स्पीकर पर छठ मैया का गीत बजने लगा। जैसे ही गाने की धुन गूंजी, यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान फैल गई। कोई आंखें बंद करके भगवान सूर्य को नमन कर रहा था, तो कोई दोनों हाथ जोड़कर छठ मैया को प्रणाम कर रहा था।
विज्ञापन
वंदे भारत ट्रेन में बजा छठ गीत - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारों का वक्त हो और देश में भक्ति का माहौल न हो, ऐसा कैसे हो सकता है, जब चारों तरफ लोग पूजा, आरती और गीतों में डूबे हों तो कोई भी छोटा-सा पल दिल में बस जाता है। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो धूम मचा रहा है, जिसे देखकर हर कोई मुस्कुरा रहा है और साथ ही थोड़ा भावुक भी हो रहा है। वीडियो नई दिल्ली से पटना जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस का है, लेकिन इसमें जो हुआ, उसने ट्रेन को कुछ देर के लिए मंदिर जैसा बना दिया। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल ट्रेन के सफर के बीच अचानक स्पीकर पर छठ मैया का गीत बजने लगा। जैसे ही गाने की धुन गूंजी, यात्रियों के चेहरों पर मुस्कान फैल गई। कोई आंखें बंद करके भगवान सूर्य को नमन कर रहा था, तो कोई दोनों हाथ जोड़कर छठ मैया को प्रणाम कर रहा था। कुछ लोगों ने मोबाइल निकालकर उस खूबसूरत पल को रिकॉर्ड भी कर लिया, ताकि बाद में देखकर फिर वही एहसास मिल सके, उस वक्त ट्रेन के हर कोने में भक्ति की लहर दौड़ गई थी।

वंदे भारत ट्रेन में बजा छठ गीत
वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पूरे कोच में एक अलग ही माहौल बन गया था, शांति, सुकून और श्रद्धा का. लोग गाने की धुन पर झूम रहे थे। कोई गुनगुना रहा था तो कोई भावुक होकर बस देखे जा रहा था। ऐसा लग रहा था जैसे ट्रेन नहीं, कोई चलता-फिरता मंदिर बन गया हो। ये नजारा देखकर किसी को भी घर की याद आ जाए, खासकर उन लोगों को जो छठ पर्व मनाने अपने गांव-घर नहीं जा पाए हैं।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
जबसे ये वीडियो सोशल मीडिया पर आया है, लोगों ने इसे हाथों-हाथ उठा लिया है. इंस्टाग्राम, फेसबुक, एक्स जैसे हर प्लेटफॉर्म पर ये क्लिप शेयर हो रही है। कुछ ही घंटों में वीडियो लाखों व्यूज पार कर चुका है। लोग इसे देखकर तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। किसी ने लिखा, "भारतीय रेलवे का ये कदम दिल जीत गया," तो किसी ने मजाकिया अंदाज में कहा, "ये तो बिहार चुनाव का इफेक्ट लग रहा है।" वहीं एक यूजर ने लिखा, "कितने प्यारे और सच्चे थे पुराने भोजपुरी गीत, सुनकर मन खुश हो गया।" कई लोगों ने ये भी कहा कि त्योहारों में अगर ऐसे पल मिल जाएं तो सफर यादगार बन जाता है। कोई गुस्सा नहीं, कोई शोर-शराबा नहीं, बस सब लोग एक साथ, एक भावना में बंधे हुए। यही तो है असली भारत की खूबसूरती, जहां ट्रेन में भी भक्ति और त्योहार की खुशबू मिल जाती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें