श्रीलंका क्रिकेट ने भी दी बधाई
35 वर्षीय अटापट्टू अब एशिया की चौथी और दुनिया की 20वीं ऐसी महिला बल्लेबाज बन गई हैं जिन्होंने 4000 वनडे रन बनाए हैं। श्रीलंका क्रिकेट ने भी अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल पर उन्हें बधाई दी। बोर्ड की ओर से लिखा गया, 'इतिहास रचा गया! हमारी प्रेरणादायक कप्तान चमारी अटापट्टू को 4000 वनडे रन पूरे करने वाली पहली श्रीलंकाई और चौथी एशियाई बल्लेबाज बनने पर हार्दिक बधाई! वह अब श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा वनडे खेलने वाली खिलाड़ी भी बन गई हैं।'