फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's World Cup: दक्षिण अफ्रीका ने चार गेंद रहते इंग्लैंड को तीन विकेट से हराया, प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची

Mon, 14 Mar 2022 02:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, माउंट माउंगानुई

सार

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 235 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 49.2 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। 
विज्ञापन
श्रबसोल ने लिजेल ली को पवेलियन भेजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व कप के 13वें मैच में मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका की टीम आमने-सामने है। दक्षिण अफ्रीकी कप्तान सुने लूस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 235 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 49.2 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन


वोल्वार्ड्ट ने 77 रन की पारी खेली। मैरीजेन काप को पांच विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दिया गया। इस जीत के दक्षिण अफ्रीकी टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई हैं। वहीं, इंग्लैंड की टीम सातवें स्थान पर लुढ़क गई है। भारतीय टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

इंग्लैंड को शानदार शुरुआत मिली
पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और चार रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। डेनियल वायट तीन रन बनाकर आउट हुईं। कप्तान हीथर नाइट और नताली शीवर भी कुछ खास नहीं कर सकीं। नाइट नौ रन और नताली 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। इसके बाद टैमी ब्यूमोंट ने एमी एलेन जोन्स के साथ मिलकर इंग्लैंड की पारी को आगे बढ़ाया।  दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी हुई। ब्यूमोंट 97 गेंदों पर छह चौके की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, एमी जोन्स भी 74 गेंदों पर पांच चौके की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद डंक्ले 26 रन, कैथरीन ब्रन्ट 17 रन, केट क्रॉस छह रन और शार्लोट डीन छह रन बनाकर आउट हुईं।
विज्ञापन


एक्लस्टोन 15 रन और श्रबसोल दो रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मैरीजेन काप ने सबसे ज्यादा पांच विकेट झटके। उन्होंने वायट, हीदर नाइट, डंक्ले, ब्रन्ट और केट क्रॉस को पवेलियन भेजा। इसके अलावा मसाबाता क्लास को दो और अयबोंगा खाका को एक विकेट मिला। दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही
236 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। लिजेल ली नौ रन बनाकर आउट हुईं। इसके बाद वोल्वार्ड्ट ने ताजमिन ब्रिट्स के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी निभाई। ब्रिट्स 23 रन बनाकर पवेलियन लौटीं। इसके बाद वोल्वार्ड्ट ने कप्तान सुने लूस के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी की। 

वोल्वार्ड्ट

वोल्वार्ड्ट ने 77 रन की बेहतरीन पारी खेली
लूस 49 गेंदों पर 36 रन बनाकर आउट हुईं। वोल्वार्ड्ट ने इस बीच अर्धशतक पूरा किया। वह 101 गेंदों पर आठ चौके की मदद से 77 रन बनाकर आउट हुईं। मिग्नन डुप्रीज कुछ खास नहीं कर सकीं और आठ रन बनाकर एक्लस्टोन की गेंद पर जोन्स को कैच दे बैठीं। मैरीजेन काप ने गेंदबाजी के बाद बल्लेबाजी में भी कमाल दिखाया और 32 रन बनाए। 
विज्ञापन


इंग्लैंड के गेंदबाजों का साधारण प्रदर्शन
उन्हें श्रबसोल ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। क्लो ट्रियोन 15 रन बनाकर रनआउट हुईं। इसके बाद त्रिषा शेट्टी और शबनिम इस्माइल ने मिलकर दक्षिण अफ्रीकी टीम की जीत दिलाई। त्रिषा 11 रन और शबनिम पांच रन बनाकर नाबाद रहीं। इंग्लैंड की ओर से श्रबसोल ने दो विकेट लिए। वहीं, केट क्रॉस, एक्लस्टोन, नताली शीवर और शार्लोट डीन को एक-एक विकेट मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें