फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 World Cup: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगी स्मृति मंधाना, कोच ऋषिकेश ने बताई वजह

Sat, 11 Feb 2023 05:11 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में दक्षिण अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है। ग्रुप-बी में भारत के साथ इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज है।
विज्ञापन
स्मृति मंधाना - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला टी20 विश्व कप में भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से रविवार (12 फरवरी) को खेला जाएगा। टीम इंडिया की चिंता इस मैच से पहले बढ़ गई है। स्टार ओपनर बल्लेबाज स्मृति मंधाना का मुकाबले में खेलना मुश्किल है। उनकी अंगुली में अभ्यास मैच के दौरान चोट लगी थी। 26 साल की यह सलामी बल्लेबाज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान क्षेत्ररक्षण के समय चोटिल हुई थीं।
विज्ञापन


भारतीय महिला टीम के कोच ऋषिकेश कानिटकर ने मैच से पहले कहा "हरमन खेलने के लिए फिट हैं। उन्होंने पिछले दो दिनों से नेट्स में बल्लेबाजी की है, वह ठीक हैं। स्मृति को उंगली में चोट लगी है और वह अभी भी ठीक हो रही हैं, इसलिए वह नहीं खेल पाएगीं। यह फ्रैक्चर नहीं है और हमें उम्मीद है कि वह दूसरे मैच से उपलब्ध होंगी।"

आईसीसी के एक सूत्र ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा, ''अभ्यास मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। हम यह नहीं कह सकते कि वह अभी विश्व कप से बाहर हैं, लेकिन वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच नहीं खेल सकती हैं।'' बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में ओपनिंग नहीं की थी। उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी की थी। वह केवल तीन गेंदों का ही सामना कर पाई थीं।

कप्तान हरमनप्रीत कौर की चोट भी चिंता का कारण
मंधाना इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे अभ्यास मैच में नहीं खेल पाई थीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर की फिटनेस भी चिंता का विषय है। पिछले हफ्ते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ त्रिकोणीय सीरीज के फाइनल के दौरान उनका कंधा चोटिल हो गया था। उन्होंने फाइनल मैच के बाद कहा था, ''शरीर ठीक है। आराम करने से इसकी स्थिति बेहतर होगी।'' वह दोनों अभ्यास मैच में बल्लेबाजी नहीं कर पाई थीं।
विज्ञापन

भारत का टूर्नामेंट में शेड्यूल
टूर्नामेंट में भाग लेने वाली 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। ग्रुप-ए में दक्षिण अफ्रीका के साथ ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, बांग्लादेश और न्यूजीलैंड है। ग्रुप-बी में भारत के साथ इंग्लैंड, आयरलैंड, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज है। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत केपटाउन में 12 फरवरी को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। उसके बाद 15 फरवरी को इसी मैदान पर वेस्टइंडीज से मुकाबला होगा। 18 और 20 फरवरी को पोर्ट एलिजाबेथ में क्रमश: इंग्लैंड और आयरलैंड से मैच होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें