फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप में स्पॉट-फिक्सिंग का साया, बांग्लादेशी खिलाड़ियों का ऑडियो वायरल

Wed, 15 Feb 2023 08:35 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की एक सीनियर खिलाड़ी शोहेली अख्तर ने साथी खिलाड़ी लता मंडल को स्पॉट-फिक्सिंग करने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने मोटी रकम देने की भी बात कही।
विज्ञापन
बांग्लादेशी महिला क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका में जारी महिला टी20 विश्व कप के बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। टूर्नामेंट में पहली बार स्पॉट-फिक्सिंग का मामला सामने आया है। बांग्लादेश की खिलाड़ियों पर स्पॉट-फिक्सिंग के आरोप लगे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बांग्लादेश की एक सीनियर खिलाड़ी शोहेली अख्तर ने साथी खिलाड़ी लता मंडल को स्पॉट-फिक्सिंग करने के लिए कहा। इसके लिए उन्होंने मोटी रकम देने की भी बात कही।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। संयोग कि बात है कि लता मंडल को उस मैच के लिए प्लेइंग-11 में नहीं रखा गया। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस पूरे मामले की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। बोर्ड इस मामले को लेकर गंभीर है और उसने सख्ती से इसकी जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?
बांग्लादेशी मीडिया के अनुसार, शोहेली अख्तर की मुलाकात आकाश नाम के एक शख्स से हुई। सट्टेबाज आकाश ने स्पॉट-फिक्सिंग को लेकर शोहेली के सामने ऑफर रखा। इसे शोहेली ने स्वीकार कर लिया और आकाश को अपना रिश्तेदार बताकर लता मंडल से मुलाकात करवाई। शोहेली से आकाश ने कहा था कि सभी भ्रष्ट खिलाड़ी हैं। 

शोहेली ने आकाश की इस बात को गलत साबित करने के लिए लता को ऑफर दिया। दोनों के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया है। शोहेली ने लता से कहा कि डरने की बात नहीं है। मैं आपको नुकसान नहीं पहुंचाऊंगी। लता ने इस ऑफर को ठुकरा दिया और आईसीसी के एंटी करप्शन यूनिट (एसीयू) को इसकी जानकारी दे दी।
विज्ञापन

दो मैचों में हार चुकी है बांग्लादेशी टीम
बांग्लादेश महिला क्रिकेट टीम को ऑस्ट्रेलिया, श्रीलंका, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के साथ टी20 विश्व कप के ग्रुप ए में रखा गया है। बांग्लादेश की टीम पिछले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हारी थी। वहीं, उसे अपने पहले मैच में श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट से हार मिली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें