फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tamil Nadu: डीएमके नेता पर बहस के बाद सेना के जवान की हत्या का आरोप, पुलिस ने छह आरोपियों को किया गिरफ्तार

Wed, 15 Feb 2023 07:46 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

प्रभु की शिकायत के आधार पर कृष्णागिरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चिन्नासामी के बेटे राजापंडी समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिलनाडु के कृष्णागिरी में सत्ताधारी द्रमुक के पदाधिकारी चिन्नास्वामी और उसके गुर्गों की पिटाई से घायल भारतीय सेना के एक जवान की जान चली गई। पुलिस ने बुधवार को बताया, इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, चिन्नास्वामी और अन्य ने आठ फरवरी को लांस नायक एम प्रभु (29) पर घात लगाकर हमला किया और बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल अवस्था में प्रभु को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बुधवार को दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


कपड़े धोने को लेकर हुआ था विवाद
प्रभु और उनके भाई प्रभाकरन का पोचमपल्ली के वेलमपट्टी में चिन्नास्वामी के साथ पानी की टंकी पर कपड़े धोने को लेकर विवाद हुआ। चिन्नास्वामी पर प्रभु और उनके भाई पर हमले का आरोप है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है।

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष, लेफ्टिनेंट कर्नल एन त्यागराजन ने ट्वीट कर घटना की निंदा की है। उन्होंने लिखा, पोचमपल्ली इलाके में द्रमुक के पार्षद चिन्नास्वामी ने सेना के जवान प्रभु की बुरी तरह पिटाई की, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री को उचित कार्रवाई करनी चाहिए। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में, मैं इस कृत्य की कड़ी निंदा करता हूं। वहीं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस घटना पर ट्वीट किया, द्रमुक की अराजकता के कारण सैनिक अपने गृहनगर में ही सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


एआईएडीएमके ने सरकार पर साधा निशाना
इस घटना पर एआईएडीएमके के प्रवक्ता कोवई साथ्यन ने सत्ताधारी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि सेना के जवान की हत्या से पता चलता है कि जब भी डीएमके सत्ता में होती है तो कानून-व्यवस्था से गंभीर रूप से समझौता किया जाता है। अब तो हद ही हो गई है। इस दौरान उन्होंने सत्ताधारी डीएमके पर निशाना साधते हुए कहा कि इस सरकार में AIADMK और अन्य विरोधियों से बदले की भावना से बदला लेने के लिए पुलिस का इस्तेमाल किया जा रहा है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें