भारत की बेटियां बनीं विश्व चैंपियन
- फोटो : PTI
जेमिमा के माता-पिता ने जताई खुशी
टीम इंडिया के पहली बार महिला विश्व कप का खिताब जीतने पर देशभर में खुशी का माहौल है। जेमिमा रोड्रिग्स की मां लविता रोड्रिग्स ने कहा, 'मेरी बेटी ने मैदान पर जुझारूपन दिखाया है। वह हमेशा हमारे पास दौड़ी आती है क्योंकि वह जानती है कि उसके माता, पिता और भाई उसे कभी नहीं छोड़ेंगे। हमने उससे बात की थी और हमें हमेशा यकीन था कि हम ऑस्ट्रेलिया को हरा देंगे। जब उसने ट्रॉफी उठाई तो हमें कैसा महसूस हुआ, यह हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते। ईश्वर ने हमें यह अवसर दिया है।'
उनके पिता इवान रोड्रिग्स ने कहा, जब वह मैदान पर थी, 'मैंने देखा कि वह हर गेंद को तकनीकी रूप से खेलती है... मुझे इस बात पर 100% यकीन था क्योंकि मैंने उसे बचपन से खेलते देखा है।'