हरमनप्रीत कौर
- फोटो : ट्विटर
सेमीफाइनल के लिए एक अन्य दिन सुरक्षित होना चाहिए। मेजबान क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा आग्रह किया था, लेकिन आईसीसी ने उसे नामंजूर कर दिया था। मैच रद्द होने के बाद जहां इंग्लिश कप्तान हीथर नाइट ने निराशा जताई तो भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भी सहमति दर्ज की। हरमनप्रीत ने कहा, 'यह निराशाजनक है कि हम मैच नहीं खेले, लेकिन कुछ नियम हैं जिनका हमें अनुसरण करना होता है। भविष्य में सुरक्षित दिन रखने का विचार अच्छा होगा।'