फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICC महिला टी-20 रैंकिंग जारी, इस स्थान पर है भारतीय महिला टीम

Sat, 21 Dec 2019 04:36 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ICC ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय महिला टी-20 खिलाड़ियों की रैंकिंग जारी की। बाएं हाथ की भारतीय स्पिनर राधा यादव ताजा रैंकिंग में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं, लेकिन हमवतन दीप्ति शर्मा और पूनम यादव एक पायदान खिसककर क्रमश: पांचवें और छठे स्थान पर पहुंच गईं।

विज्ञापन


बल्लेबाजों की सूची में जेमिमा रॉड्रिग्स ने अपना चौथा स्थान कायम रखा है जबकि स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर ने भी क्रमश: अपना सातवां और नौंवा स्थान बरकरार रखा है। अगर टीमों की बात करें तो भारतीय महिला दल भी चौथे पायदान पर काबिज है। न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स टी-20 बल्लेबाजी सूची में शीर्ष पर कायम हैं।

बल्लेबाजी टी-20 रैंकिंग

पायदान

खिलाड़ी

टीम

रेटिंग

1. सुजी बेट्स न्यूजीलैंड 768
2. मेग लैनिंग ऑस्ट्रेलिया 740
3. एलिसा हैली ऑस्ट्रेलिया 717
4. जेमिमा रॉड्रिग्ज भारत 699
5. बेथ मूनी ऑस्ट्रेलिया 692
6. सोफी डिवाइन न्यूजीलैंड 670
7. स्मृति मंधाना भारत 699
8. स्टैफनी टेलर वेस्टइंडीज 649
9. लिजेल ली दक्षिण अफ्रीका 636
10. हरमनप्रीत कौर भारत 636

गेंदबाजी टी-20 रैंकिंग

पायदान

खिलाड़ी

टीम

रेटिंग

1. मेगन स्कट ऑस्ट्रेलिया 773
2. राधा यादव भारत 769
3. शबनीम इस्माइल दक्षिण अफ्रीका 751
4. सोफी एक्लेस्टोन इंग्लैंड 727
5. दीप्ति शर्मा भारत 726
6. पूनम यादव भारत 716
7. लीग कास्पेरेक भारत 699
8. जेस जॉनसन ऑस्ट्रेलिया 678
9. एफी फ्लेचर वेस्टइंडीज 677
10. एमिली कर न्यूजीलैंड 674
विज्ञापन

टीम की टी-20 रैंकिंग

पायदान

टीम

पॉइंट

रेटिंग

1. ऑस्ट्रेलिया 7,331 293
2. इंग्लैंड 7,010 280
3. न्यूजीलैंड 4,963 276
4. भारत 8,566 260
5. वेस्टइंडीज 6,708 248
6. दक्षिण अफ्रीका 5,776 241
7. पाकिस्तान 7,080 228
8. श्रीलंका 4,420 201
9. बांग्लादेश 5,641 195
10. आयरलैंड 3,622 165
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें