फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women World T20: पहला फाइनल खेलने से एक जीत दूर भारत, अब बचकानी गलतियों से बचना होगा

Fri, 28 Feb 2020 05:57 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्टस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शेफाली वर्मा और हरमनप्रीत कौर - फोटो : ट्विटर
मेलबर्न में गुरुवार को खेले गए तीसरे लीग मैच में न्यूजीलैंड को हराते हुए भारत महिला टी-20 विश्व कप के फाइनल में पहुंच गया। यह कारनामा करने वाली 'हरमन सेना' पहली टीम है। आखिरी गेंद पर न्यूजीलैंड को तीन रन से हराने के बाद भारत ने अपनी जीत की हैट्रिक भी पूरी की, लेकिन भारतीय कप्तान अपने बल्लेबाजों से अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहने पर नाखुश दिखीं।

 

विज्ञापन

2 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : पीटीआई
मैच के बाद हरमनप्रीत कौर ने टीम को आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप के बड़े मैचों से पहले बचकानी गलतियां करने से बचने के प्रति आगाह किया। इस जीत के बाद हरमनप्रीत ने कहा, 'टीम जीत दर्ज कर रही है, लेकिन फिर भी हम पहले 10 ओवर अच्छे गुजरने के बाद वही गलतियां कर रहे हैं। हमें अच्छी शुरुआत मिलती है लेकिन हम उस लय को बरकरार नहीं रख पाते।'

 

विज्ञापन

3 of 6
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर
भारत का मध्यक्रम लगातार अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहा है। उन्होंने कहा, 'आगे के मैच अधिक कड़े होंगे और हम बचकानी गलतियां नहीं कर सकते। शेफाली (वर्मा) हमें अच्छी शुरुआत दे रही हैं। उनके शुरू में बनाए गए रन हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं।'

 

4 of 6
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर
16 वर्षीय शेफाली ने 34 गेंदों पर 46 रन बनाए और उन्हें लगातार दूसरे मैच में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। अपने इस प्रदर्शन से खुद शेफाली भी खुश हैं। शेफाली ने कहा, 'अच्छा लग रहा है। लगातार ऐसा प्रदर्शन करना चाहती हूं। मैंने ढीली गेंदों का इंतजार किया और उन पर बड़े शॉट खेले।'

 

विज्ञापन

5 of 6
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर
शेफाली वर्मा अपना पहला टी-20 महिला विश्व कप खेल रही हैं। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने 29 रन की पारी खेली थी जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ तेज 39 रन ठोके थे। न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने शानदार 46 रन की पारी खेली।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शेफाली वर्मा - फोटो : ट्विटर

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने कहा कि मैंने अपने करियर की शुरुआत में लड़कों के साथ क्रिकेट खेलने की खूब प्रैक्टिस की है। मैं अपने पिता और उन तमाम लड़कों का धन्यवाद अदा करना चाहती हूं, जिन्होंने प्रैक्टिस के दौरान मेरी मदद की और मुझे एक बेहतर बल्लेबाज बनाने में सहयोग किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें