संजना ने इस पर पूछा कि ऐसा क्यों है? तो उस खिलाड़ी ने जवाब दिया कि नजीहा सोचती हैं कि वह एक बहुत ही अच्छी गायिका हैं। इस पर नजीहा को बुलाया जाता है और संजना उनसे गाने का रिक्वेस्ट करती हैं। इस पर नजीहा फिल्म 'कबीर सिंह' का 'दिल का दरिया' गाना गाती हैं।
उनके गाने के वक्त बाकी महिला क्रिकेटर्स जोर-जोर से हंसने लगती हैं। संजना खुद अपनी हंसी नहीं रोक पाती हैं। पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल के रेस से पहले ही बाहर हो चुकी है। टीम को टूर्नामेंट में अपने पहले ही मैच में भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। हालांकि, वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत ने टीम को ऊर्जा दी होगी।
बारिश की वजह से 20 ओवर के मैच में वेस्टइंडीज की टीम सात विकेट गंवाकर 89 रन ही बना सकी। जवाब में पाकिस्तान की टीम ने 18.5 ओवर में दो विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।