फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Womens World Cup: मुनीबा अली के रन आउट विवाद पर पाकिस्तान की पहली प्रतिक्रिया, डायना बेग ने कही यह बात, जानें

Mon, 06 Oct 2025 09:41 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो

सार

मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की तेज गेंदबाज डायना बेग से जब इस विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे टालने की कोशिश की। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहा...
विज्ञापन
मुनीबा अली का रन आउट होना - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई। रविवार को कोलंबो में हुए इस हाई-वोल्टेज मैच में पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज मुनीबा अली का रन आउट क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया। यह घटना पाकिस्तान की पारी के चौथे ओवर की आखिरी गेंद पर हुई, जिसने सोशल मीडिया पर भी खूब हलचल मचा दी। अब इस पर पाकिस्तान महिला टीम की पहली प्रतिक्रिया आई है। टीम की तेज गेंदबाज डायना बेग ने चुप्पी तोड़ी है।
विज्ञापन

मुनीबा कैसे हुईं रन आउट?
मुनीबा अली को क्रांति गौड़ की गेंद पर एक जीवनदान मिला था। दरअसल, क्रांति की गेंद जाकर मुनीबा के बैटिंग पैड पर लगी। भारत ने एल्बीडब्ल्यू की अपील की, लेकिन अंपायर ने नॉटआउट दिया। भारत ने उस फैसले पर रिव्यू नहीं लिया, जबकि रिप्ले में बाद में दिखा कि तीनों रेड थे यानी गेंद स्टंप पर लगती। लेकिन इसके तुरंत बाद मुनीबा लापरवाही में क्रीज से बाहर निकल गईं।

उसी समय दीप्ति शर्मा ने फुर्ती दिखाते हुए गेंद को सीधे स्टंप पर मार दिया। थर्ड अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद मुनीबा को आउट करार दिया। पाकिस्तान टीम और कप्तान फातिमा सना ने इस फैसले पर नाराजगी जताई और मैच अधिकारियों से बात की। 

डायना बेग - फोटो : Youtube
पाकिस्तान ने दी सफाई
मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान की तेज गेंदबाज डायना बेग से जब इस विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने इसे टालने की कोशिश की। उन्होंने कहा, 'मुनीबा के रन आउट का मामला अब सुलझ चुका है। मैं इस पर ज्यादा बात नहीं करना चाहती। जो हुआ, वह अब पीछे छूट चुका है। स्थिति का समाधान हो गया है।' डायना के इस बयान से साफ था कि पाकिस्तान टीम अब इस मामले को आगे नहीं बढ़ाना चाहती, हालांकि कई पूर्व खिलाड़ी और प्रशंसक अब भी इस फैसले पर सवाल उठा रहे हैं।

मेल जोन्स ने समझाया नियम
घटना के दौरान कमेंट्री कर रहीं ऑस्ट्रेलिया की पूर्व क्रिकेटर मेल जोन्स ने ऑन-एयर एमसीसी का नियम 30.1.2 पढ़कर बताया कि मुनीबा को आउट नहीं दिया जाना चाहिए था। उन्होंने कहा, 'क्रिकेट के नियम 30.1.2 के अनुसार, अगर बल्लेबाज रन लेने या डाइव करने की कोशिश में नहीं है, तो उसे 'आउट ऑफ ग्राउंड' नहीं माना जाएगा, भले ही बल्ला या शरीर जमीन से संपर्क खो दे।' मेल जोन्स के मुताबिक, मुनीबा उस समय न तो रन ले रही थीं और न ही डाइव कर रही थीं, इसलिए तकनीकी रूप से उन्हें आउट नहीं दिया जाना चाहिए था।
विज्ञापन

मैच में भारत की शानदार जीत
विवाद के बावजूद भारत ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। हरलीन देओल (46) और ऋचा घोष (35) की पारियों की बदौलत भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 247 रन बनाए। जवाब में पाकिस्तान की टीम 159 पर सिमट गई और भारत ने 88 रनों से एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें