29 साल की लैनिंग के वनडे करियर का यह 15वां शतक रहा। इसमें से 10 शतक उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाए हैं। यह ऑस्ट्रेलियाई पुरुष और महिला क्रिकेट खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा है।
ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका को हराकर अपने जीत के सिलसिले को बरकरार रखा। टीम ने अब तक छह मैच खेले हैं और सभी में जीत हासिल की है। टीम अंक तालिका में भी सबसे ऊपर है। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने भारतीय पुरुष क्रिकेट द्वारा बनाए गए 16 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया।
विज्ञापन
2 of 4
ऑस्ट्रेलिया टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 18वां वनडे मैच जीता। यह पुरुष और महिला क्रिकेट में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड। पहले यह रिकॉर्ड भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के नाम था। मेन्स टीम इंडिया ने 2005-06 में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार 17 मैच जीते थे।
महिला क्रिकेट की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के बाद इंग्लैंड और न्यूजीलैंड का नंबर आता है। इन दोनों टीमों ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 15-15 मैच जीते हैं। ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम के नाम सबसे ज्यादा छह बार आईसीसी महिला वनडे विश्व कप जीतने का भी रिकॉर्ड है।
विज्ञापन
3 of 4
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका ने 272 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मेग लैनिंग ने वनडे में अपना 15वां शतक जमाया जिसके लिए उन्होंने 130 गेंदों का सामना किया और इस दौरान 15 चौके और एक छक्का लगाया। लैनिंग का यह विश्व कप में तीसरा शतक था। उनकी इस पारी से ऑस्ट्रेलिया ने पांच विकेट पर 272 रन बनाकर 28 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली।
लैनिंग ने वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए 10वां शतक जड़ा
29 साल की लैनिंग के वनडे करियर का यह 15वां शतक रहा। इसमें से 10 शतक उन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए लगाए हैं। ऑस्ट्रेलिया की पुरुष और महिला दोनों क्रिकेट टीमों की तुलना की जाए तो वनडे में किसी भी खिलाड़ी ने लक्ष्य का पीछा करते हुए लैनिंग से अधिक शतक नहीं लगाया है।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी एडम गिलक्रिस्ट और रिकी पोंटिंग ने लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे में आठ-आठ शतक लगाए थे। लैनिंग के नाम 97 पारियों में 54 की औसत से 4427 रन हैं। 15 शतक के अलावा लैनिंग ने 19 अर्धशतक भी जड़े हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 92 का रहा है।