फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND-W vs AUS-W Live Streaming: ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोकने उतरेगा भारत, कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

Fri, 18 Mar 2022 04:12 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड

सार

भारत ने 2017 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया था और इस बार भी ऐसा करना चाहेगा। इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की टीम अब तक कोई मैच नहीं हारी है। भारत को ऑस्ट्रेलिया का विजय रथ रोकना होगा। 
 
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला विश्व कप 2022 में अब भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। टीम इंडिया इस मैच में ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2017  विश्व कप का प्रदर्शन दोहराना चाहेगी। भारतीय टीम को पिछले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था है। इस टूर्नामेंट में भारत चार में से दो मैच हार चुका है, जबकि दो में जीत मिली है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय है और अपने सभी मैच जीत चुकी है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला बहुत ही रोमांचक होने वाला है। यहां हम बता रहे हैं कि आप यह मैच कब और कहां देख सकते हैं। 
विज्ञापन


कब खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे वर्ल्ड कप मैच? 
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच वनडे मैच 19 मार्च यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड कप मैच ऑकलैंड के ईडन पार्क में खेला जाएगा।

कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार सुबह छह बजे होगा और पहली गेंद साढ़े छह बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
महिला वनडे वर्ल्ड कप के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है। इसलिए भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 

कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप मुकाबले की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं। 
विज्ञापन


भारत की संभावित टीम
मिताली राज (कप्तान), स्मृति मंधाना, यास्तिका भाटिया, दीप्ति शर्मा, हरमनप्रीत कौर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, पूजा वस्त्राकर, झूलन गोस्वामी, मेघना सिंह, राजेश्वरी गायकवाड़। 

ऑस्ट्रेलिया की संभावित टीम
राचेल हेन्स, एलिसा हीली (विकेटकीपर), मेग लैनिंग (कप्तान), एलिसे पेरी, बेथ मूनी, ताहलिया मैकग्राथ, एशले गार्डनर, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, अलाना किंग, मेगन स्कट।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें