फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's U19 Asia Cup: आयुषी की घातक गेंदबाजी, भारत अंडर 19 महिला टी20 एशिया कप फाइनल में

Fri, 20 Dec 2024 05:04 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

श्रीलंका के लिए सिर्फ सुमुदु निसांसाला (21) और कप्तान मानुदी एन (33) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकीं।
विज्ञापन
महिला अंडर 19 एशिया कप - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने अंडर 19 महिला टी20 एशिया कप में अपना अपराजेय अभियान जारी रखते हुए श्रीलंका को चार विकेट से हराकर शुक्रवार को फाइनल में प्रवेश कर लिया। आयुषी शुक्ला ने भारत के लिए चार ओवर में दस रन देकर चार विकेट लिए। भारत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम को नौ विकेट पर 98 रन पर रोक दिया। पारूणिका सिसोदिया ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


श्रीलंका के लिए सिर्फ सुमुदु निसांसाला (21) और कप्तान मानुदी एन (33) ही दोहरे अंक तक पहुंच सकी। भारत की शुरूआत भी अच्छी नहीं रही और सलामी बल्लेबाज ईश्वरी असवारे तीसरी ही गेंद पर आउट हो गई, लेकिन जी कमलिनी (28) और जी त्रिशा (32 ) ने टीम को जीत तक पहुंचाया। भारत ने पहले मैच में पाकिस्तान को नौ विकेट से हराया था। इसके बाद बांग्लादेश और श्रीलंका को मात दी जबकि नेपाल के खिलाफ मैच बेनतीजा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें