फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड टी-20: खिताब जीतते ही मालामाल हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम, भारतीय टीम भी बनी करोड़पति 

Sun, 08 Mar 2020 06:00 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम - फोटो : Australia women cricket team twitter
ऑस्ट्रेलिया ने महिला वर्ल्ड टी-20 फाइनल में भारतीय टीम को हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर कब्जा जमाया और चैंपियन बनी। रविवार को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में अपना छठा फाइनल खेल रही ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हर क्षेत्र में मात दी। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट - फोटो : ICC twitter
मेग लैनिंग की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम पहली बार फाइनल खेल रही भारतीय टीम पर पूरी तरह से हावी रही और बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जहां सर्वाधिक पांच बार खिताब जीतने का रिकॉर्ड बनाया वहीं टीम को इनाम के रूप में भी करोड़ों रुपये की राशि मिली। 
विज्ञापन

3 of 4
ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम - फोटो : ICC twitter
साल 2018 की तुलना में इस बार इनामी राशि में पांच गुणा बढ़ोतरी की गई थी। ऐसे में खिताब जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम को सात करोड़, 40 हजार रुपये (एक मिलियन डॉलर) मिले। वहीं उप-विजेता रही भारतीय टीम को भी तीन करोड़ 70 हजार रुपये की इनाम राशि दी गई। 
विज्ञापन

4 of 4
महिला टी-20 वर्ल्ड कप - फोटो : सोशल मीडिया
इनके अलावा उन सभी टीमों को भी इनामी राशि दी गई है जिन्होंने इस बार के वर्ल्ड कप में भाग लिया था। दरअसल आईसीसी ने पिछले साल ही महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वर्ल्ड कप के लिए इनामी राशि बढ़ाने का फैसला किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें