फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's T20 Ranking: ऑलराउंडर रैंकिंग में दीप्ति तीसरे स्थान पर पहुंचीं, बल्लेबाजों में स्मृति तीसरे पायदान पर

Tue, 27 Dec 2022 05:36 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में दीप्ति शर्मा और स्मृति मंधाना ने शानदार प्रदर्शन किया था। दीप्ति ऑलराउंडर और स्मृति मंधाना बल्लेबाजों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर आ गई हैं। 
 
विज्ञापन
स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिलाओं की टी20 रैंकिंग में भारत की दीप्ति शर्मा दुनिया की नंबर एक ऑलराउंडर बन गई हैं। वहीं, बल्लेबाजों में स्मृति मंधाना तीसरे स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत की महिला टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज में दीप्ति शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने पांच मैच में 164 के स्ट्राइक रेट से 128 रन बनाए और छह विकेट भी हासिल किए। हालांकि, उन्होंने 9.46 के इकोनॉमी रेट से रन दिए। 
विज्ञापन


इस सीरीज में भारतीय टीम सिर्फ एक मैच जीत पाई थी। इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने अहम रोल अदा किया था। मंधाना ने पहले अर्धशतकीय पारी खेली थी। इसके बाद सुपर ओवर में भी तूफानी अंदाज में रन बनाए थे। बल्लेबाजों की रैंकिंग में दीप्ति शर्मा छठे स्थान पर हैं। बल्लेबाजों की रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया की महिला खिलाड़ियों की भरमार है। ताहिला मैकग्राथ और बेथ मूनी के बाद मेग लेनिंग पांचवे और एश्ले गार्डनर सातवें स्थान पर हैं। एलिसा हीली नौवें नंबर पर हैं। 

ग्रेस हैरिस ने भारत के खिलाफ पांच मैचों में 203 के स्ट्राइक रेट से 132 रन बनाए। वह 33 स्थान ऊपर उठकर 61वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

ऑलराउंडर रैंकिंग में गार्डनर शीर्ष पर 
एशले गार्डनर महिला टी20 रैंकिंग में नंबर एक ऑलराउंडर बन गई हैं। 25 वर्षीय गार्डनर 2021 में खराब फॉर्म से जूझ रही थीं। महिला बिग बैश लीग में उनका प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा था, लेकिन अब वह शानदार वापसी कर चुकी हैं। वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में सातवें और गेंदबाजों की रैंकिंग में 14वें स्थान पर हैं। इसके साथ ही ऑलराउंडरों की रैंकिंग में वह शीर्ष पर पहुंच चुकी हैं। 

भारत के खिलाफ सीरीज में उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीरीज के पांच मैचों में 167 के स्ट्राइक रेट से तीन पारियों में 115 रन बनाए और सात के इकॉनोमी रेट के साथ सात विकेट भी लिए। यह पहली बार है जब गार्डनर ऑलराउंडर की रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन से शीर्ष स्थान छीना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें