महिला क्रिकेट का ‘मिनी आईपीएल’ कही जा रही चैलेंजर सीरीज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में चार से नौ नवंबर के बीच खेली जाएगी। आईपीएल के एक आला अधिकारी ने कहा, ‘टूर्नामेंट की तारीख तय हो गई है। यह चार से नौ नवंबर के बीच खेला जाएगा। तीन टीमों ट्रेलब्लेजर्स, वेलोसिटी और सुपरनोवाज के बीच कुल चार मुकाबले खेले जाएंगे। फाइनल नौ नवंबर को होगा क्योंकि हम पुरुषों के फाइनल के दिन इसका आयोजन नहीं करना चाहते थे।’
विज्ञापन
बीसीसीआई ने पिछले सप्ताह ही पूर्व स्पिनर नीतू डेविड की अध्यक्षता में महिला क्रिकेट के लिए नई चयन समिति की घोषणा की जो अब तीन टीमें चुनेगी। समझा जाता है कि टीमें अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में यूएई जाकर छह दिन का अनिवार्य एकांतवास पूरा करेंगी। महिला बिग बैश लीग उसी समय होने के कारण ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की शीर्ष क्रिकेटर उपलब्ध नहीं होंगे।