सिक्किम क्रिकेट संघ ने पहली बार महिला अंतर-क्लब टूर्नामेंट का आयोजन किया है। खंगचेंद्जोंगा शील्ड के नाम से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 11 नवंबर से खेला जा रहा है, जिसका फाइनल 23 नवंबर को होगा। बीसीसीआई के मुख्य क्यूरेटर आशीष भौमिक, बोर्ड के प्रमाणित कोच डॉ. अतुल गायकवाड़ यहां मैदान एवं पिचों के साथ क्षेत्र के खिलाड़ियों और कोचों को तैयार करने में राज्य संघ की मदद कर रहे हैं।