फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WIW vs PAKW: स्टेफनी टेलर ने रचा इतिहास, टी-20 में हैट्रिक लगाने वाली वेस्टइंडीज की दूसरी महिला क्रिकेटर

Mon, 05 Jul 2021 03:22 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नॉर्थ साउंड

सार

वेस्टइंडीज महिला क्रिकेट टीम की कप्तान स्टेफनी टेलर ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी-20 मैच में इतिहास रच दिया। उन्होंने इस मैच में हैट्रिक लगाने के बाद धुआंधार बल्लेबाजी भी की। टेलर वेस्टइंडीज की दूसरी महिला क्रिकेटर हैं जिन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हैट्रिक लगाई है। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान महिला टीम - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेजबान वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच खेले गए तीसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में कैरेबियन टीम की खिलाड़ी स्टेफनी टेलर ने कमाल कर दिया। उनकी करिश्माई गेंदबाजी के चलते पाकिस्तान की महिला टीम महज 102 रनों पर सिमट गई। इस मैच में उन्होंने 17 रन देकर 4 विकेट लिए जिसमें उनकी हैट्रिक भी शामिल है। वह महिला टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वेस्टइंडीज की तरफ से हैट्रिक लगाने वाली दूसरी खिलाड़ी हैं। इससे पहले 2018 में अनीसा मोहम्मद ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ हैट्रिक लगाई थी। 

विज्ञापन

सर विवियन रिचर्ड्स स्टेडियम में खेले गए इस मैच में पाकिस्तान की महिला टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी की। टीम की सलामी बल्लेबाज जावेरिया खान और मुनीबा अली ने जोरदार शुरुआत करते हुए 14 गेंदों पर 28 रन जड़ दिए। लेकिन पाकिस्तान की ये साझेदारी तीसरे ओवर में टूट गई जब शमिलिया कोनेल ने जावेरिया खान को आउट कर दिया। इसके बाद पाकिस्तान महिला टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। 

इस दौरान पाकिस्तान की खिलाड़ियों ने क्रीज पर रुकने की भरसक कोशिश की लेकिन विंडीज महिला गेंदबाजों के आगे उनकी एक न चली। पाकिस्तान को 102 रनों पर आउट करने में स्टेफनी टेलर ने महत्वपूर्ण भूमिक निभाई। इस दौरान उन्होंने अपनी हैटिक लगाते हुए फातिमा सना, दियाना बेग और अनम अमीन को आउट किया। 
विज्ञापन

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करते हुए टेलर ने बल्लेबाजी के दौरान पाकिस्तान टीम पर कहर बरपाया। इस दरम्यान वेस्टइंडीज कप्तान टेलर ने 41 गेंदों पर धुआंधार 43 रनों की नाबाद पारी खेली। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 6 विकेट से पटखनी दी। वहीं टी-20 सीरीज में कैरेबियन टीम ने पाकिस्तान सूपड़ा साफ करते हुए 3-0 से हराने में सफल रही। अपनी हैट्रिक के बारे में कप्तान टेलर ने कहा, ईमानदारी से कहूं तो मैं विकेट लेने के बारे में नहीं सोच रही थी, हम जानते थे कि रन ज्यादा हो रहे हैं और उन्हें 115 के स्कोर से आगे नहीं जाने देना है। मुझे पता था कि अंत में विकेट पर बल्लेबाजी करना मुश्किल होगा। ऐसे डटकर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने टीम को मैच जिताने में अहम भूमिका निभाई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें