मनीष पांंडेय और श्रेयस अय्यर
- फोटो : सोशल मीडिया
अय्यर ने इंडिया-ए की तरफ से वेस्टइंडीज-ए के खिलाफ 61 और 47 रनों की पारी खेली थी, वहीं मनीष पांडे एक मैच में सेंचुरी के बाद से लगातार फेल हुए। ऐसे में भारतीय टीम मैनेजमेंट श्रेयस अय्यर पर भरोसा जता सकता है। अय्यर भारत के लिए महज 6 वनडे और 6 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, ऐसे में प्रयोग करते हुए वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वन-डे में श्रेयस अय्यर को मौका मिलने की उम्मीद ज्यादा है।