फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस गुमनाम बॉलर ने रचा इतिहास, सात विकेट लेते ही तोड़ दिया T-20 क्रिकेट का वर्ल्ड रिकार्ड

Thu, 08 Aug 2019 03:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Colin Ackermann - फोटो : social Media
दक्षिण अफ्रीका के एक क्रिकेटर ने अपनी जबरदस्त गेंदबाजी से विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया है। इंग्लैंड में चल रहे वाइटैलिटी ब्लास्ट टी-20 लीग में लीसेस्टरशायर के कप्तान कोलिन एकरमैन ने बर्मिंघम बीयर्स के खिलाफ मात्र 18 रन देकर सात विकेट झटके। यह किसी भी तरह के टी-20 मुकाबले में किसी भी गेंदबाज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 
विज्ञापन

2 of 4
Colin Ackermann - फोटो : social Media
एकरमैन ने समरसेट के अरुल सुपैया के पांच रन देकर छह विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। सुपैया ने यह आंकड़े 2011 में ग्लेमॉर्गन के खिलाफ दर्ज किए थे। रोचक बात यह है कि एकरमैन कोई नियमित गेंदबाज नहीं हैं। वह पार्ट टाइम गेंदबाजी करते हैं। इससे पहले उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 21 रन पर तीन विकेट था।  
विज्ञापन

3 of 4
Colin Ackermann - फोटो : social Media
उनकी गेंदबाजी कि खास बात यह रही की उन्होंने दो ओवर में छह विकेट चटकाए। अपने कोटे के पहले दो ओवर में कोलिन एकरमैन ने सिर्फ एक विकेट लिया था। जब वह अपना तीसरा ओवरे फेंकने के लिए आए, तो उस समय बर्मिंघम की टीम को जीत के लिए 36 गेंद में 72 रन की दरकार थी और उसके पास सात विकेट शेष थे, लेकिन एकरमैन के दो ओवर ने बर्मिंघम की पारी समेट दी। एकरमैन ने इससे पहले 90 टी-20 मैचों में 31 विकेट लिए थे।
विज्ञापन

4 of 4
Colin Ackermann - फोटो : social Media
एकरमैन के शानदार प्रदर्शन की बदलौत लीसेस्टरशायर ने बर्मिंघम को 55 रन से मात दी। बर्मिंघम की टीम ने 20 रन पर अपने आठ विकेट गंवा दिए और 189 रन का पीछा करते हुए वह 134 रन पर सिमट गई।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें