सलमान अली आगा हैं नए टी20 कप्तान
दरअसल, रिजवान और बाबर को पिछले साल टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन के बाद टी20 टीम से निकाल दिया गया था। सलमान अली आगा को नया कप्तान बनाया गया था। आगा के नेतृत्व में टीम कुछ सीरीज भी खेल चुकी है, लेकिन अब हेसन चाहते हैं कि बाबर और रिजवान वापसी करें। पाकिस्तान के सीमित ओवरों के नए कोच हेसन बाबर और रिजवान को टी20 में एक बार फिर से परखना चाहते हैं।
Ben Stokes: हैमस्ट्रिंग की चोट से निपटने के लिए स्टोक्स ने छोड़ी शराब, कहा- जनवरी से बोतल को हाथ तक नहीं लगाई
हेसन ने चयनकर्ताओं से कही यह बात
सूत्र ने कहा, 'हेसन ने चयनकर्ताओं से कहा कि उन्हें लगता है कि बाबर और रिजवान अपने अनुभव के साथ टीम को अभी भी बहुत कुछ दे सकते हैं। वह टी20 में उनके भविष्य पर फैसला लेने से पहले उन्हें एक और मौका देना चाहते हैं।' सूत्र ने कहा कि सीनियर चयनकर्ता आकिब जावेद ने भविष्य की टी20 योजनाओं में बाबर और रिजवान को शामिल करने की समझदारी पर संदेह व्यक्त किया था, लेकिन हेसन ने जोर देकर कहा कि वह इस प्रारूप में उन्हें परखना चाहते है क्योंकि उनका अनुभव अमूल्य है।
I
PL Playoff Scenario: तीन टीमों ने प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया, अब चौथे स्थान के लिए MI-DC और LSG में टक्कर
आकिब जावेद को दी गई यह भूमिका
अन्य कोच ने पीसीबी के कामकाज और उसके साथ संबंधों से नाखुश होने के संकेत के साथ इस्तीफा दे दिया। पीसीबी ने पुरुष टीम के साथ जुड़े सहायक स्टाफ को बार-बार बदला है, जिसमें मुख्य कोच का प्रमुख पद भी शामिल है। आकिब जावेद के अलावा सकलेन मुश्ताक और मोहम्मद हफीज ने भी राष्ट्रीय टीम के साथ टीम निदेशक या मुख्य कोच के रूप में काम किया है, लेकिन उन्हें अधिक सफलता नहीं मिली। पीसीबी ने आकिब को भी राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी का नया निदेशक नियुक्त किया है।