भारत का लॉर्ड्स में रिकॉर्ड
भारत ने लॉर्ड्स के मैदान पर सबसे पहला टेस्ट 1932 में खेला था। अब तक 93 साल में टीम इंडिया ने इस मैदान पर कुल 19 टेस्ट खेले हैं और सिर्फ तीन जीते हैं। 12 मुकाबलों में भारतीय टीम को हार मिली है और चार टेस्ट ड्रॉ रहे हैं। भारत ने यहां कपिल देव की कप्तानी में 1986 में पांच विकेट से जीत हासिल की थी, जबकि 2014 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने लॉर्ड्स में 95 रन से मैच जीता था। साल 2021 में भारत ने यहां विराट कोहली की कप्तानी में 151 रन से जीत हासिल की थी। अब शुभमन गिल के पास लॉर्ड्स में जीत हासिल करने वाले चौथे भारतीय कप्तान बनने का मौका है। गिल की टीम के पास वह पूरा दमखम है, जिससे वह जीत हासिल कर सकते हैं। हाल ही में उनकी टीम ने एजबेस्टन में इतिहास रचा था। भारतीय टीम एजबेस्टन में टेस्ट जीतने वाली पहली एशियाई टीम बनी थी और गिल पहले एशियाई कप्तान बने थे। अब वह लॉर्ड्स में भी कमाल कर सकते हैं।
क्या गिल बनेंगे चौथे कप्तान?
| साल |
जीत का अंतर |
कप्तान |
प्लेयर ऑफ द मैच |
| 1986 |
5 विकेट |
कपिल देव |
कपिल देव |
| 2014 |
95 रन |
एमएस धोनी |
ईशांत शर्मा |
| 2021 |
151 रन |
विराट कोहली |
केएल राहुल |
मौजूदा सीरीज में किसकी फील्डिंग रही ज्यादा बेहतर
| 2025 तेंदुलकर-एंडरसन ट्रॉफी |
| भारत |
देश |
इंग्लैंड |
| 21 |
लिए गए कैच |
23 |
| 13 |
छोड़े गए कैच |
8 |
| 61.80% |
कैचिंग प्रतिशत |
74.20% |