फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बताना नहीं पड़ेगा रांची कहां हैः धोनी

Sat, 19 Jan 2013 03:22 PM IST
रांची/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने होम टाउन रांची के स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय मैच होने से काफी खुश हैं। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) के नए स्टेडियम के उद्घाटन के मौके पर धोनी ने कहा, 'पहले लोग मुझसे पूछते थे कि रांची कहां है तो मुझे उन्हें समझाना पड़ता था कि यह कोलकाता के पास है या फिर जमशेदपुर के निकट है जहां टाटा स्थित है। लेकिन इस विश्व स्तरीय स्टेडियम के बाद मुझे टेस्ट खेलने वाले अन्य देशों को यह बताने की जरूरत नहीं पड़ेगी कि रांची कहां है।'
विज्ञापन


इससे पहले झारखंड के राज्यपाल सैयद अहमद ने 190 करोड़ रुपये की लागत से बने एचईसी इंटरनेशनल स्टेडियम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा, 'यह स्टेडियम राज्य का गौरव है और यह राज्य देश में खेलों का केंद्र बन चुका है। झारखंड ने विश्व स्तरीय खिलाड़ी पैदा किए हैं, जिन्होंने देश का नाम विश्व स्तर पर रौशन किया है। भारतीय कप्तान एमएस धोनी और महिला तीरंदाज दीपिका कुमारी राज्य की शान है।'

इस मौके पर मौजूद भारतीय कप्तान का उनके घरेलू प्रशंसकों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ जोरदार स्वागत किया। इस स्वागत से अभिभूत नजर आ रहे धोनी ने कहा, 'मेरे लिए यह विशेष दिन है। मेरे कई साथी खिलाड़ियों ने कहा है कि यह स्टेडियम दुनिया के सर्वश्रेष्ठ स्टेडियमों में से एक है।'
विज्ञापन


बीसीसीआई के अध्यक्ष एन श्रीनिवासन ने इस अवसर पर कहा कि यह बेहद शानदार स्टेडियम है और इस क्षेत्र के लिए गौरव है। मैं इस स्टेडियम से काफी प्रभावित हूं। श्रीनिवासन ने कहा कि इंग्लैंड की टीम राजकोट के नवनिर्मित स्टेडियम में खेल चुकी है। अब बारी रांची की है जहां भारत और इंग्लैंड की टीम तीसरा वनडे खेल रही है। इसके बाद वे धर्मशाला जाएंगे। इन तीनों नए स्टेडियमों से पता चलता है कि राज्य क्रिकेट संघ देश में क्रिकेट के विस्तार के लिए कितने गंभीर हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें