फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाकिब अल हसन पर लगा दो साल का बैन, पत्नी उम्मे ने फेसबुक पर लिखा भावुक संदेश

Wed, 30 Oct 2019 07:27 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाकिब और उम्मे अल हसन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से दो साल के लिए बैन कर दिया है। इस बैन के बाद शाकिब की पत्नी उम्मे अल हसन ने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखा।

विज्ञापन

उन्होंने फेसबुक पर शाकिब के लिए लिखा, 'रातों रात कोई महान नहीं बन जाता है। इसके लिए कई तूफानों से होकर गुजरना पड़ता है। जीवन में उतार चढाव आते रहेंगे। यह कठीन समय है हम जानते हैं कि शाकिब इसका डट कर सामना करेंगे। यह एक नई शुरुआत है शाकिब एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर मजबूती के साथ वापसी करेंगे।'

उम्मे अल हसन ने आगे लिखा,  'वह चोट की वजह से कई बार क्रिकेट से दूर हुआ है लेकिन हमने देखा कि वह इस विश्व कप में किस तरह से वपासी किया। यह सिर्फ समय की बात है। मैं उन सभी का शुक्रगुजार हूं जो इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े हैं। इसे ही एक देश की एकता कहते हैं।'
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि सट्टेबाजों की जानकारी नहीं देने पर आईसीसी ने बांग्लादेश के टेस्ट और टी-20 कप्तान शाकिब अल हसन पर ये कार्रवाई की है। दो साल का प्रतिबंध लगने के बाद अब शाकिब तीन नवंबर से शुरू हो रहे भारत दौरे पर नहीं आ सकेंगे। शाकिब पर एक साल का पूर्ण प्रतिबंध और 12 महीने की अवधि का निलंबित प्रतिबंध लगाया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें