फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BCCI को मनाने का प्रयास करेगा विंडीज बोर्ड

Fri, 24 Oct 2014 11:44 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से क्रिकेट के रिश्ते खत्म किए जाने से आहत वेस्टइंडीज बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास करने में जुट गया है।
विज्ञापन


बीसीसीआई के निर्णय लेने के बाद आनन-फानन में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने बैठक बुलाई और पूरे घटनाक्रम पर दुख जताते हुए तय किया कि रिश्ते खत्म किए जाने के ऐलान के बाद उनसे अपने फैसले पर पुनर्विचार करने को कहा जाएगा।

विंडीज बोर्ड बीसीसीआई को मनाने में जुट गया है। भारतीय टीम को अगले कुछ सालों में 4 बार दौरा करना है।

भुगतान संबंधी विवाद के कारण वेस्टइंडीज के खिलाड़ी भारत का दौरा बीच में ही छोड़कर वापस चले गए जिससे भारतीय बोर्ड काफी नाराज हो गया। बीसीसीआई को यह दौरा बीच में ही खत्म किए जाने से 400 करोड़ रुपए का घाटा लगा।
विज्ञापन


डब्ल्यूआईसीबी ने यह भी तय किया कि खिलाड़ियों और वेस्टइंडीज खिलाड़ी संघ के प्रतिनिधियों से मिलने के लिए एक टास्कफोर्स का गठन किया जाएगा। भुगतान के अलावा करार को लेकर भी खिलाड़ी अपने बोर्ड से नाराज चल रहे हैं। बोर्ड ने खिलाड़ियों के साथ सितंबर में करार किया था।
विज्ञापन


टास्क फोर्स सभी पक्षों से बात कर बोर्ड को समस्या से निजात पाने के लिए सुझाव देगा।

बीसीसीआई से फैसले के बाद विंडीज बोर्ड ने बयान जारी कर कहा कि इस पूरे घटनाक्रम पर उसे बेहद दुख है, और इससे बोर्ड लज्जित महसूस कर रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें