फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs UGA Highlights : युगांडा की पारी महज 39 रनों पर सिमटी, वेस्टइंडीज ने 134 रनों से जीता मैच

Sun, 09 Jun 2024 09:06 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना

खास बातें

West Indies vs Uganda T20 World Cup 2024 : दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने युगांडा के खिलाफ दमदार प्रदर्शन किया और 134 रनों से बड़ी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज की दो मैचों में यह दूसरी जीत है, जबकि युगांडा की तीन मैचों में यह दूसरी हार है। युगांडा की बल्लेबाजी इस मैच में काफी खराब रही और टीम का सिर्फ एक बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सका।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम युगांडा लाइव स्कोर - फोटो : ICC
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:48 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : वेस्टइंडीज ने 134 रनों से दर्ज की जीत

बाएं हाथ के स्पिनर अकील हुसैन की अगुआई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप के ग्रुप-सी मुकाबले में युगांडा को 134 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 173 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स ने 42 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि अंत के ओवरों में रसेल ने 17 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। इसके बाद अकील ने पांच विकेट झटके जिसके दम पर युगांडा की पूरी टीम 12 ओवर में महज 39 रन पर सिमट गई। टी20 विश्व कप में यह संयुक्त रूप से सबसे न्यूनतम स्कोर है। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और टीम का सिर्फ एक बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच सका। युगांडा के लिए निचले क्रम के बल्लेबाज जुमा मियागी 20 गेंदों पर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे। मियागी टीम के लिए इस मैच में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। दिलचस्प बात यह है कि युगांडा की पारी में एक भी छक्का नहीं लगा। दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप की शानदार शुरुआत की है और टीम ने अपने दोनों मैच जीते हैं। वेस्टइंडीज की टीम चार अंक लेकर अफगानिस्तान के बाद ग्रुप में दूसरे स्थान पर है, जबकि युगांडा की टीम तीन मैचों में एक जीत और दो हार के साथ दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर मौजूद है। 

08:42 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : किवुता हुए आउट

गुडाकेश मोती ने किवुता को आउट कर युगांडा को नौवां झटका दिया। किवुता एक रन बनाकर आउट हुए। युगांडा ने 11 ओवर की समाप्ति के बाद 34 रन पर नौ विकेट गंवा दिए हैं। 

08:28 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : युगांडा को लगा आठवां झटका

अल्जारी जोसेफ ने युगांडा के कप्तान ब्रायन मसाबा को आउट कर टीम को आठवीं सफलता दिलाई। वेस्टइंडीज ने इस मुकाबले में पूरी तरह शिकंजा कस लिया है। मसाबा एक रन बनाकर आउट हुए। 

विज्ञापन
08:23 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : अकील हुसैन ने लिया पांचवां विकेट

अकील हुसैन ने केनेथ वायसवा को आउट कर युगांडा को सातवां झटका दिया। 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी युगांडा की शुरुआत बेहद खराब रही और टीम ने महज 23 पर सात विकेट गंवा दिए हैं। वेस्टइंडीज के अकील हुसैन ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की है और चार ओवर के अपने स्पैल में 11 रन देकर पांच विकेट झटके हैं। 

08:18 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : दिनेश नकरानी पवेलियन लौटे

अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए युगांडा की पारी लड़खड़ा दी है। हुसैन ने दिनेश नकरानी को आउट कर युगांडा को छठा झटका दिया। युगांडा ने महज 22 रन पर छह विकेट गंवा दिए हैं। 

विज्ञापन
08:09 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : रियाजत अली आउट हुए

अकील हुसैन ने शानदार गेंदबाजी कर युगांडा की पारी लड़खड़ा दी है और उन्होंने रियाजत अली को आउट कर युगांडा को पांचवां झटका दिया। युगांडा की बल्लेबाजी इस मैच में काफी खराब रही है और टीम ने 20 रन पर ही पांच विकेट गंवा दिए हैं। अकील का इस मैच का यह अब तक तीसरा विकेट है। रियाजत तीन रन बनाकर आउट हुए। 

08:03 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : रसेल ने ओबुया को आउट किया

वेस्टइंडीज ने युगांडा की पारी लड़खड़ा दी है और टीम ने चार विकेट गंवा दिए हैं। आंद्रे रसेल ने रॉबिंसन ओबुया को बोल्ड किया। ओबुया छह रन बनाकर आउट हुए। 

08:01 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : अल्पेश रामजानी पवेलियन लौटे

अकील हुसैन ने अल्पेश रामजानी को आउट कर युगांडा को तीसरा झटका दिया। रामजानी छह गेंदों पर पांच रन बनाकर आउट हुए। 

07:55 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : सेसाजी आउट हुए

शेरफाने रदरफोर्ड ने सिमोन सेसाजी को आउट कर युगांडा को दूसरा झटका दिया। सेसाजी चार रन बनाकर आउट हुए। लक्ष्य का पीछा करते हुए युगांडा की शुरुआत खराब रही है और उसने महज चार रन पर दो विकेट गंवा दिए हैं।

07:50 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : युगांडा को लगा पहला झटका

अकील हुसैन ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज रोजर मुकासा को आउट कर युगांडा को शुरुआती झटका दिया। मुकासा खाता खोले बिना आउट हुए। 

07:39 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : वेस्टइंडीज ने युगांडा को दिया 174 रनों का लक्ष्य

जॉनसन चार्ल्स की शानदार बल्लेबाजी के बाद आंद्रे रसेल की तूफानी पारी की मदद से वेस्टइंडीज ने ग्रुप-सी के मुकाबले में युगांडा के सामने जीत के लिए 174 रनों का लक्ष्य रखा। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 173 रन बनाए। वेस्टइंडीज के लिए जॉनसन चार्ल्स ने 42 गेंदों पर 44 रन बनाए, जबकि अंत के ओवरों में रसेल ने 17 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 30 रन बनाए। युगांडा के लिए कप्तान ब्रायन मसाबा ने 31 रन देकर दो विकेट झटके। 

वेस्टइंडीज को ब्रैंडन किंग और चार्ल्स की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दिलाई थी, लेकिन अल्पेश रामजानी ने किंग को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद वेस्टइंडीज के लिए अन्य बल्लेबाजों ने कुछ योगदान दिए, लेकिन युगांडा के गेंदबाज बीच-बीच में विकेट निकालने में सफल रहे। हालांकि, अंत में रसेल ने तूफानी पारी खेली और टीम का स्कोर 170 के पार पहुंचाया। 

07:24 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : रदरफोर्ड पवेलियन लौटे

कोसमस किवुता ने शेरफानो रदरफोर्ड को आउट कर वेस्टइंडीज को पांचवां झटका दिया। रदरफोर्ड 16 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। वेस्टइंडीज ने 18 ओवर की समाप्ति के बाद पांच विकेट पर 148 रन बनाए हैं। 

07:11 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : रोवमैन पोवेल आउट हुए

युगांडा के कप्तान मसाबा ने रोवमैन पोवेल को आउट कर वेस्टइंडीज को चौथा झटका दिया। पोवेल 18 गेंदों पर 23 रन बनाकर आउट हुए। 

06:58 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : चार्ल्स अर्धशतक से चूके

शानदार बल्लेबाजी कर रहे जॉनसन चार्ल्स युगांडा के खिलाफ अर्धशतक पूरा नहीं कर सके और 42 गेंदों पर 44 रन बनाकर आउट हुए। दिनेश नकरानी ने चार्ल्स को आउट कर युगांडा को तीसरी सफलता दिलाई। 13 ओवर की समाप्ति के बाद वेस्टइंडीज ने तीन विकेट पर 106 रन बनाए हैं। 

06:40 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : निकोलस पूरन पवेलियन लौटे

मसाबा ने शानदार फॉर्म में दिख रहे निकोलस पूरन को पवेलियन भेजकर वेस्टइंडीज को दूसरा झटका दिया। पूरन 17 गेंदों पर 22 रन बनाकर आउट हुए। पूरन ने चार्ल्स के साथ मिलकर तेजी से रन बनाए, लेकिन मसाबा ने इस साझेदारी को ज्यादा बड़ा होने नहीं दिया। 

06:22 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : ब्रैंडन किंग आउट हुए

युगांडा ने वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया है। अल्पेश रामजानी ने सलामी बल्लेबाजी ब्रैंडन किंग को आउट कर युगांडा को पहली सफलता दिलाई। ब्रैंडन किंग ने जॉनसन चार्ल्स के साथ मिलकर टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन रामजानी ने उन्हें आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। किंग आठ गेंदों पर 13 रन बनाकर आउट हुए। 

06:15 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : वेस्टइंडीज की तेज शुरुआत

युगांडा के खिलाफ वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की है और तीन ओवर की समाप्ति के बाद बिना किसी नुकसान के 25 रन बना लिए हैं। जॉनसन 14 रन और किंग छह रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। 

06:04 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Live : वेस्टइंडीज की पारी शुरू

युगांडा के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला करने वाली वेस्टइंडीज की पारी शुरू हो चुकी है। वेस्टइंडीज के लिए ब्रैंडन किंग के साथ जॉनसन चार्ल्स क्रीज पर मौजूद हैं। 

05:55 AM, 09-Jun-2024

WI vs UGA Highlights : युगांडा की पारी महज 39 रनों पर सिमटी, वेस्टइंडीज ने 134 रनों से जीता मैच

Live Cricket Score (WI vs UGA) West Indies vs Uganda T20 World Cup 2024 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज ग्रुप-सी में युगांडा का सामना सह-मेजबान वेस्टइंडीज से हो रहा है। वेस्टइंडीज की कोशिश इस मैच को जीतकर सुपर-आठ चरण के लिए लय कायम रखने पर होगी, जबकि युगांडा की टीम भी अपना दूसरा मैच जीतना चाहेगी। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें