फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs SL: करुणारत्ने के शतक के बाद श्रीलंका के गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन, 113 रन पर वेस्टइंडीज के छह विकेट झटके

Mon, 22 Nov 2021 11:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गॉल

सार

श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के 113 रन पर छह विकेट झटककर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। स्टंप के समय काइल मेयर्स 22 और जेसन होल्डर एक रन बनाकर क्रीज पर थे।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज का विकेट लेने के बाद जश्न मनाते श्रीलंकाई खिलाड़ी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तान दिमुथ करुणारत्ने (147) की शानदार शतकीय पारी के बाद रमेश मेंडिस (3/23) की अगुवाई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से श्रीलंका ने पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन वेस्टइंडीज के 113 रन पर छह विकेट झटककर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है। मेजबान टीम अभी 273 रन से पीछे है। स्टंप के समय काइल मेयर्स 22 और जेसन होल्डर एक रन बनाकर क्रीज पर थे। 
विज्ञापन


वेस्टइंडीज ने 54 रन के भीतर अपने छह विकेट गंवाए। क्रेग ब्रेथबेट ने 41, जर्मेन ब्लैकवुड ने 20 और शाई होप ने 10 रन बनाए। मेंडिस के अलावा प्रवीण ने दो विकेट लिए। इससे पहले श्रीलंका ने तीन विकेट पर 267  रन से पारी आगे बढ़ाई और 119 रन जोड़कर स्कोर 386 तक पहुंचाया। करुणारत्ने ने अपनी पारी में 300 गेंदों का सामना कर 15 चौके जड़े। उनके अलावा धनंजय डिसिल्वा ने 61 और दिनेश चांदीमल ने 45 रन का योगदान दिया। वेस्टइंडीज के लिए रोस्टन चेज ने पांच और जोमेल वार्रिकन ने तीन विकेट चटकाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें