फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs PAK: शतक से फिर चूके बाबर आजम, रनआउट थ्रो के दौरान चोटिल हुए ब्रैंडन किंग; अब कैसी है हालत?

Tue, 04 Aug 2026 11:13 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 88 रन बनाकर रनआउट हो गए, जिससे उनका चार साल से चला आ रहा टेस्ट शतक का इंतजार और लंबा हो गया। बाबर को शानदार डायरेक्ट थ्रो से रनआउट करने वाले वेस्टइंडीज के ब्रैंडन किंग इस दौरान चोटिल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

विज्ञापन
बाबर आजम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का टेस्ट क्रिकेट में शतक का इंतजार एक बार फिर बढ़ गया। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन बाबर 88 रन बनाकर रनआउट हो गए। उन्हें शॉर्ट कवर पर तैनात ब्रैंडन किंग की शानदार डायरेक्ट थ्रो ने पवेलियन भेजा, लेकिन इस बेहतरीन प्रयास के दौरान किंग खुद चोटिल हो गए और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा। बाबर ने आखिरी बार दिसंबर 2022 में कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट शतक लगाया था। इसके बाद से वह कई बार बड़ी पारी खेलने के करीब पहुंचे, लेकिन इस बार भी तीन अंकों तक नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

शतक के करीब पहुंचे, लेकिन रनआउट ने तोड़ा सपना
बाबर आजम और अब्दुल्ला शफीक के बीच 183 रनों की शानदार साझेदारी हो चुकी थी। इसी दौरान एक कड़ा सिंगल लेने की कोशिश में शफीक ने रन लेने से मना कर दिया। बाबर आधी पिच तक पहुंच चुके थे और वापस लौटने का प्रयास कर रहे थे। तभी ब्रैंडन किंग ने शॉर्ट कवर से सटीक डायरेक्ट थ्रो मारकर उन्हें स्ट्राइकर एंड पर रनआउट कर दिया। बाबर 88 रन बनाकर पवेलियन लौटे और उनका चार साल से चला आ रहा टेस्ट शतक का इंतजार एक बार फिर लंबा हो गया।

रनआउट तो किया, लेकिन खुद भी चोटिल हो गए ब्रैंडन किंग
बाबर को रनआउट करने के दौरान ब्रैंडन किंग का संतुलन बिगड़ गया और वह अजीब तरीके से मैदान पर गिर पड़े। इस दौरान उनकी लोअर बैक (पीठ के निचले हिस्से) में चोट लग गई। मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और उन्हें स्ट्रेचर पर बाहर ले जाना पड़ा। उनकी चोट ने वेस्टइंडीज टीम की चिंता भी बढ़ा दी।

बाबर के आउट होते ही पाकिस्तान की पारी लड़खड़ाई
दूसरे दिन 266/2 के स्कोर से आगे खेलने उतरी पाकिस्तान की टीम को बाबर के विकेट के बाद बड़ा झटका लगा। वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने शानदार वापसी करते हुए सिर्फ पांच रन के भीतर तीन विकेट झटक लिए और पाकिस्तान के मध्यक्रम को दबाव में ला दिया। बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन ने शानदार गेंदबाजी करते हुए डेब्यू कर रहे अवैस जफर को 1 रन पर क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद शमर जोसेफ ने सलमान अली आगा को एलबीडब्ल्यू आउट किया, जबकि दूसरी नई गेंद मिलने के बाद वारिकन ने मोहम्मद रिजवान (18) को बोल्ड कर पारी का अपना तीसरा विकेट हासिल किया।

शफीक ने संभाला मोर्चा, लेकिन पाकिस्तान अब भी पीछे
एक छोर पर अब्दुल्ला शफीक ने संयम के साथ बल्लेबाजी जारी रखी। उन्होंने अपने ओवरनाइट स्कोर 107 में 25 रन जोड़ते हुए लंच तक 132 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके साथ साजिद खान 16 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे। लंच तक पाकिस्तान ने छह विकेट पर 333 रन बना लिए थे, लेकिन टीम अब भी वेस्टइंडीज की पहली पारी के स्कोर से 11 रन पीछे थी।
विज्ञापन

सीरीज में पहले से आगे है वेस्टइंडीज
दो मैचों की टेस्ट सीरीज में वेस्टइंडीज पहले ही 1-0 की बढ़त बना चुका है। मेजबान टीम ने पहला टेस्ट 90 रन से जीता था और अब दूसरे मुकाबले में भी अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें