फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs BAN: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को पहले टेस्ट में सात विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त

Mon, 20 Jun 2022 12:25 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एंटीगुआ

सार

सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल के अर्धशतक और जर्मेन ब्लैकवुड के साथ अर्धशतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पहले ही सत्र में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। 
विज्ञापन
वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल के अर्धशतक और जर्मेन ब्लैकवुड के साथ अर्धशतकीय साझेदारी से वेस्टइंडीज ने पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन पहले ही सत्र में बांग्लादेश को सात विकेट से हराकर दो मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली। 
विज्ञापन

बांग्लादेश के 84 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने नौ रन पर भी तीन विकेट गंवा दिए थे लेकिन कैंपबेल (नाबाद 58) और ब्लैकवुड (नाबाद 26) ने चौथे विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी करके मेजबान टीम का स्कोर तीन विकेट पर 88 रन तक पहुंचाकर उसे जीत दिला दी।

वेस्टइंडीज ने अपनी पहली पारी में 265 रन बनाए थे। वहीं बांग्लादेश ने पहली पारी में 103 और दूसरी पारी में 245 पर ऑलआउट हो गई थी। बांग्लादेश की ओर से खलील अहमद ने 27 रन देकर तीनों विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें