फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WI vs AUS 3rd T20: कंगारुओं ने 97 गेंद में बना डाले 215 रन, टिम डेविड का ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज टी20 शतक

Sat, 26 Jul 2025 08:45 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स

सार

AUS vs WI T20 Highlights : ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में वेस्टइंडीज पर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। ऑस्ट्रेलिया ने जमैका में खेले गए पहले टी20 को तीन विकेट से और दूसरे टी20 को आठ विकेट से जीता था। अब सीरीज का चौथा मुकाबला सेंट किट्स में ही 26 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन
1 of 4
टिम डेविड का शतक - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया ने सेंट किट्स में खेले गए तीसरे टी20 में मेजबान वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ कंगारुओं ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। तीसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए थे। कप्तान शाई होप ने शतक जड़ा था। जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 16.1 ओवर यानी 97 गेंद में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टिम डेविड ने होप के शतक पर पानी फेरते हुए अपने देश के लिए टी20 क्रिकेट का सबसे तेज शतक जड़ दिया। उन्हें इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। ऑस्ट्रेलिया ने जमैका में खेले गए पहले टी20 को तीन विकेट से और दूसरे टी20 को आठ विकेट से जीता था। अब सीरीज का चौथा मुकाबला सेंट किट्स में ही 26 जुलाई को खेला जाएगा।
विज्ञापन

2 of 4
शाई होप - फोटो : ANI
वेस्टइंडीज की पारी
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज को धांसू शुरुआत मिली। ब्रैंडन किंग और कप्तान होप ने पहले विकेट के लिए 125 रन की साझेदारी निभाई। किंग 36 गेंद में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 62 रन बनाकर आउट हुए। शिमरोन हेटमायर ने छह गेंद में नौ रन बनाए, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड भी फेल रहे। उन्होंने 13 गेंद में 12 रन बनाए। वहीं, होप ने दूसरे छोर से चौके-छक्कों की बरसात जारी रखी। रोवमन पॉवेल पांच गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। वहीं, रोमारियो शेफर्ड ने तीन गेंद में नाबाद नौ रन बनाए। होप ने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला शतक लगाया। वह 57 गेंद में आठ चौके और छह छक्कों की मदद से 102 रन बनाकर नाबाद रहे। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस, एडम जैम्पा और मिचेल ओवेन को एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन

3 of 4
टिम डेविड - फोटो : ANI
ऑस्ट्रेलिया की पारी
215 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत खराब रही। टीम ने 87 रन तक चार विकेट गंवा दिए थे। कप्तान मार्श 19 गेंद में पांच चौके की मदद से 22 रन, ग्लेन मैक्सवेल सात गेंद में तीन चौके और एक छक्के की मदद से 20 रन, जोश इंगलिस छह गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 15 रन और कैमरन ग्रीन 14 गेंद में 11 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, इसके बाद टिम डेविड और मिचेल ओवेन ने धमाकेदार पारी खेली और ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाकर ही लौटे। ओवेन 16 गेंद में दो चौके और तीन छक्कों की मदद से 36 रन बनाकर नाबाद रहे। 16 ओवर की समाप्ती के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर चार विकेट पर 211 रन था। उन्हें जीत के लिए चार रन की जरूरत थी, जबकि डेविड को शतक के लिए भी चार रन की दरकार थी। 17वें ओवर की पहली गेंद पर छक्का लगाकर डेविड ने अपना शतक भी पूरा किया और कंगारुओं को जीत भी दिलाई। 
विज्ञापन

4 of 4
टिम डेविड का शतक - फोटो : ANI
डेविड का सबसे तेज शतक
यह टी20 अंतरराष्ट्रीय में उनका पहला शतक रहा। डेविड ने 37 गेंद में छह चौके और 11 छक्कों की मदद से 102 रन की नाबाद पारी खेली। उन्होंने 37 गेंद में ही शतक पूरा किया, जो कि ऑस्ट्रेलिया के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे तेज है। डेविड से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए सबसे तेज टी20 शतक का रिकॉर्ड जोश इंगलिस के नाम था। उन्होंने 2024 में स्कॉटलैंड के खिलाफ 43 गेंद में शतक पूरा किया था। वहीं, यह टेस्ट खेलने वाले देशों में संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज T20I शतक है। उनसे ऊपर केवल सिकंदर रजा, डेविड मिलर और रोहित शर्मा हैं। जिम्बाब्वे के रजा ने 2024 में गाम्बिया के खिलाफ 33 गेंद में शतक जड़ा था। मिलर ने 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ और 2017 में ही रोहित ने श्रीलंका के खिलाफ 37-37 गेंद में शतक लगाया था। वहीं, डेविड के अलावा भारत के अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय में 37 गेंद में शतक जड़ चुके हैं। वेस्टइंडीज की ओर से रोमारियो शेफर्ड ने दो विकेट लिए, जबकि होल्डर को एक विकेट मिला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें