एक तस्वीर है जिसमें 13-14 साल के साधारण से दिख रहे एक लड़के को उस समय के स्टार क्रिकेटर एक कार्यक्रम में सम्मानित कर रहे हैं। उस फोटो के करीब डेढ़ दशक गुजर जाने के बाद पिछले एक साल से यह फोटो सोशल मीडिया में लगातार वायरल हो रही है।
जिस तस्वीर की बात यहां हो रही है उसमें जो साधारण सा लड़का दिख रहा है वो भारतीय क्रिकेट के आज से सबसे बड़े स्टार विराट कोहली हैं और जिसके हाथों से वे सम्मान पा रहे हैं वो हैं टीम इंडिया के ही तेज गेंदबाज आशीष नेहरा।
नेहरा इन दिनों लंदन में हैं और जारी आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ एक मैच (15 मई) में उन्हें हैंमस्ट्रिंग टेंडन हो गया था और उन्हें टूर्नामेंट से हटना पड़ा था। फिर उन्हें बीसीसीआई की सलाह पर लंदन में एक बड़े डॉक्टर से ऑपरेशन कराना पड़ा। पिछले दिनों सफल ऑपरेशन कराने के बाद वह आराम कर रहे हैं।
लंबे समय बाद इस तस्वीर के सोशल मीडिया पर लगातार लोकप्रिय होने के बारे में सीनियर गेंदबाज नेहरा ने खुलासा कर दिया है कि आखिर यह तस्वीर इन दिनों क्यों वायरल हो रही है?