फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व कप से पहले भारत की खुली पोल, ऐसे हारे ऑस्ट्रेलिया से टी-20 और वन-डे सीरीज

Wed, 13 Mar 2019 10:32 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
ind vs aus
विज्ञापन

विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम अपने ही घर में शर्मनाक ढंग से हारी है। 'क्रिकेट के महाकुंभ' से पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी सीरीज में पहले भारतीय रणबांकुरे टी-20 की जंग हारते हैं तो बाद में पांच मैच की वन-डे सीरीज भी गंवा देते हैं।

विज्ञापन

पहले गंवाई टी-20 सीरीज

ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे की शुरुआत टी-20 सीरीज से हुई थी। यहां भी भारतीय टीम को मायूसी ही हाथ लगी। विशाखापट्टनम में पहला टी-20 हुआ। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लेते हुए भारत को बल्ला थमाया। भारतीय शेर महज 126 रन ही बना पाए, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट खोकर ही पा लिया। 

दो मैच की टी-20 सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच बेंगलुरु में खेला गया। मैच हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद थी और हुआ भी यही। ऑस्ट्रेलिया ने एकबार फिर टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। आज सभी भारतीय बल्लेबाज रंग में नजर आए। कप्तान विराट कोहली ने 38 गेंदों में नाबाद 72 रन ठोक दिए। एमएस धोनी ने भी 23 गेंदों में 40 रन बनाए।

अब ऑस्ट्रेलिया को दूसरा टी-20 जीतने के लिए 191 रन का लक्ष्य मिला। भारतीय गेंदबाजों ने इसे बचाने की भरपूर कोशिशें की, लेकिन ग्लेन मैक्सवेल ने 55 गेंदों में 7 चौके और 9 छक्के के बूते 113 रन की शतकीय पारी खेलते हुए भारत के मुंह से जीत छीन ली।

इस तरह दो मैच की टी-20 सीरीज में भारत का सूपड़ा साफ हुआ।
विज्ञापन

बढ़त के बावजूद हारी वन-डे सीरीज

पांच मैच की वन-डे सीरीज का आगाज हैदराबाद से हुआ। 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 6 विकेट से यह मुकाबला जीता था। केदार जाधव (81) और एमएस धोनी (59) इस मैच के हीरो थे। नागपुर में दूसरा वन-डे हुआ। यहां भारत ने रोमांचक अंदाज में 8 रन से मुकाबला अपने नाम किया। आखिरी ओवर में विजय शंकर ने शानदार गेंदबाजी का प्रदर्शन किया था। 

5 मैच की वन-डे सीरीज में 2-0 से बढ़त के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी की। तीसरा मुकाबला धोनी के घर रांची में था। ऑस्ट्रेलिया के 313/5 के जवाब में भारतीय टीम 281 रन पर सिमट गई। यहां विराट कोहली ने जरूर लगातार दूसरा शतक लगाया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए। मोहाली में भारत के पास एक बार सीरीज जीतने का सुनहरा मौका था। मैन इन ब्लूज ने स्कोरबोर्ड पर 358/9 का पहाड़ सा स्कोर खड़ा किया। बावजूद इसके कंगारुओं ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए 14 गेंद पहले ही चार विकेट से रिकॉर्ड जीत हासिल की।

यहां से सीरीज 2-2 से बराबर हो गई। अब पांचवां और आखिरी मैच दिल्ली में था। टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया ने धीमी मानी जा रही कोटला की पिच पर 272/9 रन बना दिए, लेकिन भारतीय टीम कभी भी मैच में नजर नहीं आई। लगातार अंतराल में विकेट गिरते चलते गए। धवन, विराट, पंत सभी लोकल ब्वॉय फेल रहे। इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने 35 रन से आखिरी वन-डे जीतते हुए पांच मैच की सीरीज 3-2 से अपने नाम की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें