फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहवाग करेंगे टी20 से किनारा, वजह धोनी या कुछ और...

Thu, 01 Nov 2012 05:00 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
विज्ञापन
विज्ञापन
टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग अब अंतरराष्ट्रीय टी20 नहीं खेलेंगे। सूत्रों की मानें तो खुद सहवाग ने ही टी20 के टीम में न चुनने की सिफारिश की है। सहवाग इन दिनों अपनी बल्लेबाजी को लेकर काफी संघर्ष कर रहे हैं, क्या यही कारण है कि वो टी20 में अपनी असफलताओं से घबरा कर इससे भाग रहे हैं? क्या इस फैसले के पीछे कप्तान धोनी से उनकी तकरार तो नहीं है? हालांकि सहवाग ने ट्विटर पर इस बात का खंडन कर दिया है कि उन्होंने इस तरह की कोई भी रिक्वेस्ट बीसीसीआई से की है।
विज्ञापन


सीनियर खिलाड़ियों को किया फॉलो
क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर केवल एक अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने के बाद संन्यास ले चुके हैं। सचिन ने अपना अंतरराष्ट्रीय कैरियर (टेस्ट और वनडे) आगे बढ़ाने के लिए यह फैसला लिया था। यही नहीं मौजूदा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क भी अपने क्रिकेट कैरियर को और आगे बढ़ाने के लिए टी20 से संन्यास ले चुके हैं। सहवाग भी अपने कैरियर के अंतिम पड़ाव पर हैं। ऐसे में सहवाग ज्यादा टी20 मैच खेल अपने टेस्ट और वनडे के कैरियर को खतरे में नहीं डालना चाह रहे हैं।

टीम में न चुने जाने का डर
सहवाग का मौजूदा फॉर्म उन्हें टीम के अंतिम ग्यारह में चुने जाने के लिए काफी नहीं है। पिछले कुछ मैचों से सहवाग अपने पुराने रिकॉर्ड की बदौलत टीम में सलेक्ट तो हो जा रहे हैं लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिल रही है। खुद सहवाग भी टी20 में अपने आप को साबित नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में उन्हें टीम मैनेजमेंट अगर नहीं चुनती है तो यह उनके जैसे खिलाड़ी को निराशा होगी। सहवाग इस डर से भी टी20 न खेलने का मन बना चुके हैं।
विज्ञापन


युवाओं को मौका
मौजूदा टीम इंडिया में युवा खिलाड़ियों की भरमार है। यह सभी युवा खिलाड़ी आईपीएल में खेलते हुए टी20 में बेहतर कर रहे हैं। ऐसे में सहवाग का यह फैसला युवाओं को मौका दिए जाने के लिए माना जा सकता है। टी20 जिस तरह का गेम है उसमे सहवाग अपनी फिटनेस के कारण फिट नहीं बैठ पा रहे हैं।

धोनी से तकरार
वीरेंद्र सहवाग के इस फैसले के पीछे कहीं न कहीं कप्तान धोनी से उनकी तकरार भी वजह हो सकती है। बीते टी20 विश्व कप में सहवाग को अनफिट बताकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में उन्हें बैठा दिया गया। सहवाग और धोनी के बीच तकरार कई बार मीडिया के सामने आ चुकी है। सहवाग को इस बात का अंदेशा है कि आने वाले दिनों में उन्हें इसी तरह से टीम से बाहर बैठाया जा सकता है। शायद इसी अपमान से बचने के लिए सहवाग ने टी20 में न खेलने का मन बनाया होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें