टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को अपने पूर्व साथी क्रिकेटर हरभजन सिंह से ट्विटर पर माफी मांगनी पड़ी है। टीम इंडिया से बाहर चल रहे हरभजन सिंह सोशल मीडिया काफी सक्रिय रहते हैं। वह ट्विटर पर अपनी फोटो शेयर करते हुए अपनी गतिविधियों की जानकारी देते रहते हैं।
Satnam Shri waheguru ji 🙏🙏🙏🙏.. sab nu khush te tandrust rakhna malka 🙏🙏🙏 #Blessings #blessed #shukrana 🙏🙏🙏 @Geeta_Basra pic.twitter.com/pTuJQHaY8Q
— Harbhajan Turbanator (@harbhajan_singh) November 20, 2017
सौरव गांगुली बेटी को समझ बैठे बेटा
सौरव गांगुली
- फोटो : Cricket Country
दरअसल हरभजन सिंह ने अमृतसर के स्वर्णमंदिर में अरदास के बाद परिवार सहित अपनी एक फोटो शेयर की, जिस पर गांगुली ने गलत कमेंट कर दिया। इसके बाद गांगुली को हरभजन से माफी मांगनी पड़ी है। सौरव गांगुली और हरभजन सिंह ने एक साथ टीम इंडिया के लिए काफी सारे मैच खेले हैं।
सौरव गांगुली ने लिखा, बेटा बहुत सुंदर है भज्जी
हरभजन सिंह, गीता बसरा और हिनाया
- फोटो : Social Media
हरभजन ने जो फोटो शेयर की उसमें उनकी पत्नी गीता बसरा बेटी हिनाया के साथ नजर आ रही है। इस तस्वीर को देखकर सौरव गांगुली ने लिखा, बेटा बहुत सुंदर है भज्जी, बहुत प्यार देना। इस तरह गांगुली ने बेटी को बेटा बताकर भूल कर दी। जिसके बाद सौरव गांगुली ने माफी मांगते हुए कहा कि माफ करना बेटी बहुत सुंदर है। जिसके बाद भज्जी ने भी ट्वीट कर कहा, आशीर्वाद के लिए धन्यवाद दादा, सना को प्यार, जल्द मुलाकात होगी।
@harbhajan_singh ..beta bahut sundar hai bhajj..bahut pyar dena
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 20, 2017
@harbhajan_singh ..🙏 maf karna beti bahut sundoor hai..getting old bhajj ..
— Sourav Ganguly (@SGanguly99) November 20, 2017