फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत के बाद हरमन ने जेब में क्यों रखी गेंद: कंगारुओं को हराकर जेमिमा को कैसा लगा? पीएम मोदी को मिले इनके जवाब

Thu, 06 Nov 2025 01:41 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पीएम ने कहा, 'अच्छा हरमन आपने जीतने के बाद गेंद को जेब में रखा, इसका क्या कारण था? कुछ सोचकर या फिर किसी ने बताया था या किसी ने गाइड किया था, क्या हुआ था? इस पर हरमन ने पूरी कहानी बताई। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
जेमिमा और हरमनप्रीत - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिला वनडे विश्व कप जीतकर इतिहास रचने वाली टीम इंडिया से मुलाकात की। बातचीत का पूरा वीडियो गुरुवार को जारी किया गया। इस दौरान पीएम मोदी ने खिलाड़ियों से कुछ दिलचस्प सवाल पूछे। पीएम मोदी ने कप्तान हरमनप्रीत से फाइनल में जीत के बाद गेंद को जेब में रखने की बात पूछी। वहीं, उन्होंने जेमिमा रॉड्रिग्स से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जड़कर उन्हें हराने का एहसास भी पूछा। इन दोनों ने अपनी भावनाओं को प्रधानमंत्री के साथ साझा किया।
विज्ञापन

हरमन ने गेंद जेब में रखने का कारण बताया
पीएम ने कहा, 'अच्छा हरमन आपने जीतने के बाद गेंद को जेब में रखा, इसका क्या कारण था? कुछ सोचकर या फिर किसी ने बताया था या किसी ने गाइड किया था, क्या हुआ था? इस पर हरमन ने कहा, 'नहीं सर, ये भी भगवान का ही प्लान था। ऐसा तो पता था नहीं कि आखिरी कैच मेरे पास ही आएगा। पर वो गेंद कैच के रूप में मेरे पास आई और इतने वर्षों की मेहनत और इतने वर्षों का इंतजार...ये सोचा कि अब ये गेंद मेरे पास आई है तो मेरे पास ही रहेगी। अभी भी वो गेंद मेरे बैग में ही है।' यह सुनकर पीएम मोदी मुस्कुराए। 

विज्ञापन

जेमिमा ने ऑस्ट्रेलिया को हराने का एहसास बताया
इसके बाद जेमिमा की गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 127 रन की मैच विजयी पारी भी दिखाई गई। यह देखकर पीएम मोदी ने पूछा, 'इस समय की भावनाओं का वर्णन कर सकती हो आप?' इस पर जेमिमा ने कहा, 'सेमीफाइनल मैच था और इससे पहले हम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नजदीक आकर हार रहे थे। तो जब मैं मैदान पर गई थी तो ये भावना थी कि मुझे टीम को जिताना है। कुछ भी कर के आखिरी तक खेलना है और टीम को जिताना है। जब हैरी दी मैदान पर आईं तो हमारी यही बातचीत हुई कि एक बड़ी पार्टनरशिप मैच को बदल सकती है और वह दबाव में आ जाएंगे। हम यही करने की कोशिश कर रहे थे। और उस वक्त ये एक सामूहिक टीम प्रयास था। मेरा शतक हुआ, दीप्ति ने शानदार गेंदबाजी की, अमनजोत ने आक्रामक पारी खेली। तो ये एक सामूहिक प्रयास था। हमें विश्वास था कि हम टीम के रूप में कर सकते हैं और हमने कर दिखाया।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें