फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जॉर्ज बैली ने हार के बाद कहा, 'थैंक्यू इंडिया'

Sun, 03 Nov 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगलुरू में खेला गया सीरीज का अंतिम वनडे मैच बेहद रोमांचक रहा लेकिन हार के बाद भी कंगारू कप्तान ने भारत का शुक्रिया अदा किया है।
विज्ञापन


वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बनकर सातवें आसमान पर पहुंच चुके रोहित शर्मा ने कहा कि यह उनकी अब तक की सर्वश्रेष्ठ पारी है और वनडे में 200 रन हासिल करना एक अद्भुत एहसास है।

मुंबई के 26 वर्षीय रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शनिवार को सातवें और आखिरी वनडे में 209 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी।

'कभी नहीं सोचा था लगाऊंगा दोहरा शतक'
रोहित ने कहा, "वनडे में 200 रन बनाना सचमुच एक अद्भुत एहसास है। मैं जब बल्लेबाजी करने उतरा था तो मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं दोहरा शतक बना सकूंगा। मेरा इरादा सिर्फ विकेट पर टिके रहना था। मैं जानता था कि यह एक छोटा मैदान है जहां जम जाने के बाद रन आसानी से बनते हैं। मैं विकेट पर टिके रहना चाहता था ताकि बाद में मौके का फायदा उठा सकूं।"
विज्ञापन


अपनी पारी के दौरान 16 छक्के जड़कर ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन का एक पारी में सर्वाधिक 15 छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने वाले रोहित ने कहा, "गेंद बल्ले पर अच्छे ढंग से आ रही थी। मैं सिर्फ गेंद को सही तरीके से हिट कर रहा था। पिछले मैच में शतक न बना पाने पर मुझे निराशा हुई थी लेकिन इस बार मैं यह सुनिश्चित करना चाहता था कि जमने के बाद बड़ी पारी खेलूं। जब आप ऐसी पारी खेलते हैं तो रिकॉर्ड अपने आप बनते जाते हैं। मैं यही चाहता हूं कि मेरी टीम जीते। फिर भी दोहरा शतक बनाने का एहसास तो सबसे अलग है।"

'थैंक्यू भारत'
सात मैचों की सीरीज 2-3 से हारने से निराश ऑस्ट्रेलियाई कप्तान जॉर्ज बैली ने कहा कि उनकी टीम ने जल्द विकेट गंवा दिए।

बैली ने कहा, "हम लक्ष्य के बहुत करीब आ गए थे हमने जल्द विकेट गंवा दिए थे। रोहित शर्मा ने बेहतरीन पारी खेली। हम जानते थे कि वे नंबर वन हैं और यह काफी कठिन सीरीज होगी। यह काफी शानदार सीरीज रही।"

इस बीच बैली ने भारतीय प्रशंसकों का भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शकों ने अपने हीरो के अलावा उनकी टीम का भी समर्थन किया।

गेंदबाजी में सुधार की जरूरत : धोनी
वनडे सीरीज जीतने से खुश भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने बल्लेबाजों की जमकर प्रशंसा की। लेकिन उन्होंने डेथ ओवरों में खराब गेंदबाजी पर चिंता भी जताई।
विज्ञापन


धोनी ने कहा कि टीम को डेथ ओवरों में गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है। धोनी ने कहा, "हमें गेंदबाजी में सुधार करना होगा। हमने दो बार 350 से ज्यादा का लक्ष्य हासिल किया लेकिन कोई भी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के बारे में कुछ नहीं कह रहा है। फिर भी, हमें डेथ ओवरों में अपनी गेंदबाजी में सुधार करने की जरूरत है। हालांकि जब हमने दो-तीन विकेट जल्द गंवा दिए थे तब हम कुछ दबाव में आ गए थे। 383 रन का स्कोर हमारे दिमाग में नहीं था। लेकिन रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की।"
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें